जनपद प्रतापगढ के थाना कंधई क्षेत्र के गांव तिगुड़ी गांव निवासिनी संगीता देवी पत्नी जीत लाल ने थाना कंधई में 11 जून 2024 को उसकी नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया
इस संबंध में अपराध संख्या 157 /24 में मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज होने के बाद ही विवेचक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर रहे थे।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ न्यायालय में 164 का बयान हुआ सभी औपचारिकाएं पूरी कर ली गई।
लेकिन विवेचक अशोक यादव अभियुक्त से सौदा कर लिए क्योंकि पीड़िता गरीब है।
इस संबंध में पीड़िता ने डी जी पी व पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारीयो से गिरफ्तार करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
पीड़िता का आरोप है कि आनन फानन में दरोगा अशोक यादव अभियुक्त से ₹200000 लेकर मामले में एफ आर लगा दिया ।
पीड़िता तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार से मिलकर पूरी घटना बताते हुए एफ आर निरस्त कर पुनः इसकी विवेचना किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की है।
इस तरह से भ्रष्ट दरोगाओं के चलते सरकार की बदनामी हो रही है एक तरफ जहां सरकार न्याय देने की बात कर रही है
वहीं भ्रष्ट अधिकारी इस पर पलीता लगा रहे हैं। देखना यह है कि पीड़िता को न्याय मिलता है कि भ्रष्टाचार की वेदी पर बलि चढ़ जाती है।
पीड़िता ने कहा कि मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मुख्यमंत्री सहित डीजीपी के दरवाजे पर जाकर न्याय के गुहार लगाऊंगी।
प्रश्न यह उठता है क्या ऐसे भ्रष्ट दरोगा पर कोई कार्यवाही होगी जिससे समाज में एक उदाहरण दिखाई दे।