मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला यात्री के साथ बलात्कार, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री से रेप का मामला सामने आया है| प्रतापगढ़ में रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के टॉयलेट में कथित रूप से एक महिला का बलात्कार हुआ…

प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला यात्री के साथ बलात्कार, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला यात्री के साथ बलात्कार, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़:  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री से रेप का मामला सामने आया है| प्रतापगढ़ में रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के टॉयलेट में कथित रूप से एक महिला का बलात्कार हुआ। वेटिंग रूम में बैठी महिला शौचालय में टॉयलेट के लिए गई तो शौचालय संचालक अन्ना ने महिला के साथ रेप किया| घटना के समय पति कुछ सामान लेने गया था| जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी वेटिंग रूम में नहीं है|  महिला को ढूंढते-ढूंढते जब वह शौचालय गया तो पाया कि उसकी पत्नी वहां बेसुध पड़ी हुई है| थोड़ी ही देर में महिला को होश आ गया और उसने पूरी बात पति को बताई|



उधर,घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया|  पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अन्ना के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसके तलाश में जुट गई है|  पुलिस ने आरोपी के भाइयों को लिया हिरासत में ले लिया है|



सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया, "नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।" 



बताया जा रहा है कि अंतू थाना इलाके का एक युवक अपनी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन के प्रतीक्षालय में रुका हुआ था| दोनों को ट्रेन का इंतजार था| भोर में पति खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाहर जाता है और कुछ देर बाद वापस लौटता है तो पत्नी को अपनी जगह न पाकर खोजबीन में जुट जाता है| इधर-उधर खोजने के बाद ये सोचकर कि शौचालय न गई हो, वह वहां जाता है तो शौचालय के अंदर पत्नी बेसुध अवस्था मे पड़ी मिलती है| किसी तरह पत्नी सामान्य होती है तो बताती है कि शौचालय में घुसने के बाद पीछे से शौचालय कर्मी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और भाग गया|



जब पीड़िता वेटिंग रूम की ओर जा रही थी तो उसकी नजर आरोपी पर पड़ी और उसने पति को बताया। जिसके बाद उसका पति आरोपी युवक से भिड़  गया| लेकिन आरोपी का घर स्टेशन के बाहर ही था| विवाद की जानकारी पर उसके घर के लोग भी आरोपी के साथ मिलकर मारपीट करने लगे|इसी दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया|



घटना के बाद पीड़ित दम्पत्ति कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्हें महिला थाने ले भेज दिया गया| पीड़िता से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुट गई| साथ ही पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा अन्ना के खिलाफ दर्ज किया। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है|वहीं, आरोपी के घर वालों से भी पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।