महाकुंभ मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए प्रयागराज में एंटी-ड्रोन सिस्टम 10 जनवरी से काम करना शुरू कर देंगे।
चार अलग-अलग एंटी-ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे।
बिना अनुमति आसमान में किसी भी ड्रोन को मड़राने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
महाकुंभ मेला की सुरक्षा में पहली बार तैनात किए गए एंटी ड्रोन सिस्टम दस जनवरी से काम करना शुरू कर देगा।
चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे।
महाकुंभ मेला को लेकर मिल रहीं धमकियों से निपटने के लिए यह एंटी ड्रोन सिस्टम मेला क्षेत्र में अभेद्य किला के रूप में काम करेंगे।
बिना अनुमति आसमान में किसी भी ड्रोन को यह मड़राने नहीं देगा।
पलभर में ही उसे निष्क्रिय कर देगा। शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से यह बातें कहीं।
इसके पहले डीजीपी प्रशांत कुमार वीआईपी घाट, संगम क्षेत्र, पुलिस लाइन और मेला परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा।
बोट से संगम नोज, किला घाट समेत अन्य घाटों पर पानी के रास्ते सुरक्षा का जायजा लिया।