प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ 2025 के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में ही सर्वोत्तम स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को तैनात किया गया है।
लेकिन यूपी प्रशासन केवल इतनी तैयारी से ही संतुष्ट नहीं है।
इसके अलावा प्रयागराज के सभी अस्पतालों को भी मेकओवर कर उन्हें बेहतर बना दिया गया है
जिससे किसी आपातकालीन स्थिति में सबकी सहायता की जा सके। शहर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में केंद्रीय डायग्नोसिस सेंटर विकसित किया गया है।
ओपीडी और प्रतीक्षालय को बेहतर बनाया गया है।
अस्पताल में मॉड्यूलर किचन बनाकर भी अस्पताल को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।
इसी तरह मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में भी सेवाओं का विस्तार किया गया है।
अस्पताल में प्रतीक्षा हॉल, मुख्यद्वार और सुरक्षा केबिन को बेहतर बनाया गया है।
इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर भोजन सुविधा देने के लिए भी प्रयास किया गया है।