मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज में होली के दूसरे दिन BJP मंडल उपाध्यक्ष समेत 2 की गोली मारकर हत्या: रंग खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत; 2 घायल

प्रयागराज: प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी में शनिवार को होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच वाद-विवाद के हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी कांड में 2 लोग घा…

प्रयागराज में होली के दूसरे दिन BJP मंडल उपाध्यक्ष समेत 2 की गोली मारकर हत्या: रंग खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत; 2 घायल
प्रयागराज में होली के दूसरे दिन BJP मंडल उपाध्यक्ष समेत 2 की गोली मारकर हत्या: रंग खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत; 2 घायल | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी में शनिवार को होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच वाद-विवाद के हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई।  गोलीबारी कांड में 2 लोग घायल भी हुए हैं| दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है| थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी में शनिवार को 3 बजे के करीब नशे में धुत युवकों के गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले बाहर आए तो देखा चारों युवक के शरीर से खून निकल रहा था|



 मोहल्ले वाले घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल ले गए। जहाँ दुर्गेश सिंह चौहान (40) और विनोद सिंह चौहान (25) ने दम तोड़ दिया।दुर्गेश चौहान भाजपा खुल्दाबाद मंडल का उपाध्यक्ष था। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



प्रयागराज शहर के SP दिनेश सिंह ने बताया कि,''थाना खुल्दाबाद की लकड़मंडी में दूसरे दिन भी होली खेली जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और फायरिंग की गई। फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हैं लेकिन अभी दोनों खतरे से बाहर हैं| 



एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि जानकारी में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच में कोई भी पुरानी रंजिश नहीं थी। रंग खेलने के दौरान कोई बात हुई थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें सजा मिलेगी| किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा|



प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों के बीच रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ| उसी दौरान फायरिंग की घटना हुई| जिसमें दुर्गेश सिंह चौहान और विनोद सिंह चौहान की गोली लगने से मौत हो गई| मौके पर पहुंची विनोद की बुआ रानी चौहान को भी गोली लगी है, वह घायल है| वहीं पास में रहने वाले चिंटू चौहान नाम के युवक को भी गोली लगी है| उसको भी अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा है|



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विनोद व दुर्गेश डीजे के दौरान डांस कर रहे थे, इसी दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया, दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे निकल आए। इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे दोनों पक्ष के युवकों को गोली लग गई।



पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में अभी दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है| जल्द ही तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और पुलिस इस पूरे मामले में विधिक कार्यवाही करेगी| SSP अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण में तहरीर प्राप्त की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले में किसी रंजिश की बात अब तक प्रकाश में नहीं आई है। तत्काल मुकदमा कर कार्रवाई की जाएगी। 




कल भी हुई थी दो युवकों की हत्या
बता दें कि प्रयागराज में होली वाले दिन जॉर्ज टाउन इलाके में भी गोलीकांड की घटना हुई थी, जिसमें राहुल सोनकर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी|  जार्जटाउन क्षेत्र में विवाद के दौरान राहुल सोनकर को संजय राजपूत ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद संजय को लोगों ने पकड़कर इतना पीटा की उसकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।