मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उमेश पाल हत्याकांड की कराई जाए CBI जांच, अतीक की पत्नी ने CM योगी से की मांग

प्रयागराज: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। पत्र…

उमेश पाल हत्याकांड की कराई जाए CBI जांच, अतीक की पत्नी ने CM योगी से की मांग
उमेश पाल हत्याकांड की कराई जाए CBI जांच, अतीक की पत्नी ने CM योगी से की मांग | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। पत्र में, परवीन ने दावा किया कि उसका और उसके परिवार का हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। एक उच्च-स्तरीय जांच से सभी शक दूर हो जाएंगे। हत्या के मामले में अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, उनके दो बेटों और पत्नी शाइस्ता परवीन को आरोपी बनाया गया है।


बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) प्रयागराज के सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| राजू पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी अतीक अहमद है, जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है| 



इलाहाबाद पश्चिमी के बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को सुलेमसराय में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद व उनके छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल का मुख्य गवाह जरूर था लेकिन उसने अतीक अहमद के पक्ष में गवाही दी थी| इसके बाद उमेश पाल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अतीक अहमद ने उसका अपहरण कर जबरन अपने पक्ष में गवाही करवाई थी| 


राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या 


अतीक अहमद की पत्नी और बसपा नेता शाइस्ता परवीन, उनके बेटे एजम, अबान, अली, उमर और दोस्त रेहान से पुलिस पूछताछ कर रही है। जेलों में बंद अतीक के गुर्गों से भी यूपी STF पूछताछ कर रही है।  जेल में बंद अतीक से मिलने वालों की भी डिटेल खंगाली जा रही है।


उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की 


 अतीक के गुर्गें गुलाम के भाई और भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहिल हसन को भी पुलिस ने उठा लिया था। उसके बाद से उनका पूरा परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है। घर पर ताला लगा है। पुलिस ने राहिल हसन को हिरासत में ले रखा है। शिवकुटी थाना के रसूलाबाद में रहने वाले राहिल हसन के साथ ही गुलाम की पत्नी सना बेगम से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।


गोली-बमकांड में भाजपा सरकार कहीं ये बहाना न बनाए कि यूपी में शूटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है…: प्रयागराज शूटआउट पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज


वहीँ, उमेश पाल पर हमले में जिस संभावित सफेद रंग की क्रेटा कार का इस्तेमाल किया था। वह चकिया के अतीक के घर के पास एक खाली प्लॉट में लावारिस पड़ी थी। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। STF उस कार को कब्जे में लेकर इंजन और चेसिस नंबर से गाड़ी के मालिक तक पहुंच गई है। पूछताछ के बाद प्रयागराज पुलिस ने रविवार की शाम अतीक के घर के आसपास सर्च अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को हमलावरों का कोई क्लू नहीं मिला है।


उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अरबाज 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।