मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज में प्रधानी विवाद में मर्डर: प्रतापगढ़ से कार से आ रहे थे फाफामऊ, बाइक सवारों ने श्रृंगवेरपुर के पास बरसाई गोलियां, एक मौके पर ही मौत; पूर्व प्रधान घायल

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना अंतर्गत श्रृंगवेरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को कार सवार हरेंद्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि इस फायरिंग में साथी संतोष सिं…

प्रयागराज में प्रधानी विवाद में मर्डर: प्रतापगढ़ से कार से आ रहे थे फाफामऊ, बाइक सवारों ने श्रृंगवेरपुर के पास बरसाई गोलियां, एक मौके पर ही मौत; पूर्व प्रधान घायल
प्रयागराज में प्रधानी विवाद में मर्डर: प्रतापगढ़ से कार से आ रहे थे फाफामऊ, बाइक सवारों ने श्रृंगवेरपुर के पास बरसाई गोलियां, एक मौके पर ही मौत; पूर्व प्रधान घायल | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना अंतर्गत श्रृंगवेरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को कार सवार हरेंद्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि इस फायरिंग में साथी संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल है। घायल को SRN अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां संतोष का इलाज चल रहा है।



पुलिस के मुताबिक,'' प्रधानी विवाद में हरेंद्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई है| गोली मारने हमलावर और हरेंद्र मिश्रा -साथी संतोष सिंह यानी चारों लोग प्रतापगढ़ के ही रहने वाले हैं।  मृतक हरेंद्र मिश्रा (45 साल) पुत्र सहदेव मिश्रा और पूर्व प्रधान संतोष सिंह (44 साल) पुत्र शमशेर सिंह दोनों लोग एक ही गांव करनाईपुर थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ के ही रहने वाले हैं।



प्रयागराज के SP अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि,''पुलिस को संतोष सिंह (पीड़ित) ने सूचना दी थी कि वो अपने एक साथी(हरेंद्र मिश्रा) के साथ फाफामऊ के लिए जा रहे थे, तभी श्रृंगवेरपुर के पास दो लोगों (नीरज और धीरज) ने गाड़ी रूकवाकर फायरिंग की। घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई|



अग्रवाल ने बताया कि,'दोनों व्यक्तियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। मामले में सभी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में संतोष सिंह ने बताया है कि प्रधानी को लेकर उनका आरोपियों से विवाद था और इसी को लेकर उन्होंने यह घटना की है|



जानकारी के अनुसार,''रविवार देर शाम हरेंद्र मिश्रा (45) और संतोष सिंह (44) कार पर सवार होकर प्रतापगढ़ से प्रयागराज फाफामऊ किसी काम से आ रहे थे, जैसे ही नवाबगंज थाना अंतर्गत श्रृंगवेरपुर पहुंचे ही थे कि तभी  प्रतापगढ़ के संग्रामपुर थाना करनाईपुर के नीरज सिंह और धीरज सिंह ने कार रुकवाई और गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे मौके पर ही हरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई वहीं संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल संतोष सिंह को हालत गंभीर होने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में लाया गया है। उनके परिजन प्रतापगढ़ से आ गए है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।