प्रयागराज में सपा कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज़ की FIR
प्रयागरा: UP Assembly Election 2022: प्रयागराज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज़ हुई। समाजवादी पार्टी के लालबाजार, हंडिया स्थित कार्यालय में नोट बांटन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
प्रयागराज में सपा कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज़ की FIR | फ़ोटो: TVL News
प्रयागरा: UP Assembly Election 2022: प्रयागराज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज़ हुई। समाजवादी पार्टी के लालबाजार, हंडिया स्थित कार्यालय में नोट बांटने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हंडिया विस क्षेत्र अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा समेत तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में 10-12 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
2.40 मिनट का यह वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो शुरू होते ही कई लोग छत पर खड़े दिखाई देते हैं। जबकि अन्य लोग सीढ़ियों से नीचे उतरते रहते हैं। इसी दौरान नीचे खड़ा एक व्यक्ति सीढ़ियों से उतर रहे लोगों के हाथ में नोट थमाता दिखता है।
सीढ़ियों से उतर रहे लोगों में से कुछ सिर पर लाल रंग की टोपी और गले में समाजवादी पार्टी का झंडा लपेटे भी दिखते हैं। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
SP क्राइम ने बताया, "हमने वीडियो की जांच कराई। यह बात सच निकली कि समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की छत से नीचे उतरते हुए लोगों को नोट दिए गए। FIR दर्ज़ की गई।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।