मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज पुलिस ने 'दबोचे' लंबू गैंग के सरगना समेत 8 शातिर बदमाश: शादी समारोहों से उड़ा देते थे मोटर साइकिलें, नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे

प्रयागराज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय कुख्यात लम्बू गैंग (वाहन चोर) के सरगना समेत 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 10 मोटरसाइकिल (कीमत करीब 10 लाख से अधिक) जब्‍त किए हैं…

प्रयागराज पुलिस ने 'दबोचे' लंबू गैंग के सरगना समेत 8 शातिर बदमाश: शादी समारोहों से उड़ा देते थे मोटर साइकिलें, नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे
प्रयागराज पुलिस ने 'दबोचे' लंबू गैंग के सरगना समेत 8 शातिर बदमाश: शादी समारोहों से उड़ा देते थे मोटर साइकिलें, नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय कुख्यात लम्बू गैंग (वाहन चोर) के सरगना समेत 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है|  पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 10 मोटरसाइकिल (कीमत करीब 10 लाख से अधिक) जब्‍त किए हैं। प्रयागराज पुलिस ने बताया,''थाना करछना के बरइवा चौराहा में चेकिंग के दौरान लम्बू गैंग के सरगना राहुल दुबे व गैंग के सदस्य सोनू उर्फ सर्वेश, संजय सोनकर व निखिल उर्फ श्रवण शुक्ला को 02 मोटरसाइकिलों (होण्डा शाइन वाहन संख्या UP70 CY2404 व हीरो प्लेण्डर प्लस वाहन संख्या UP70 DZ8238) के साथ गिरफ्तार किया गया। 



जामा तलाशी में सरगना राहुल दुबे के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा सोनू उर्फ सर्वेश के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछ-ताछ में बताया गया कि उनके पास जो मोटरसाइकिल बरामद हुई है वह चोरी की है। इनका मोटरसाइकिल चोरी करने का एक संगठित गिरोह है, जिसके चार अन्य सदस्य भी हैं।



पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर नचकोल का पूरा थाना क्षेत्र करछना स्थित संजय सोनकर के घर से गिरोह के 04 अन्य सदस्यों - अरूण पाण्डेय ,पंकज निषाद, धर्मेन्द्र व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गयी।



शादी समारोहों से चुराते थे मोटर साइकिलें

अभियुक्तों ने पूछ-ताछ में बताया कि हमारा मोटरसाइकिलें चोरी कर बेचने का एक संगठित गिरोह है। हमारे गिरोह में कुल आठ सदस्य है, जिसका लीडर राहुल दुबे है। हम लोग जनपद प्रयागराज व मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से शादी समारोहों से मोटर साइकिलें चुराते हैं | चुराई गयी मोटरसाइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर उनका रंग रूप परिवर्तित कर जनपद के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में ग्राहक ढूंढकर उन्हें मोटरसाइकिल की स्थिति के अनुसार 5,000 से 10,000 रुपये के बीच बेच देते हैं। इस काम से जो भी रूपया मिलता है उसे हम लोग आपस में बांट लेते हैं, जिससे अपने परिवार का खर्च व अपने निजी शौक पूरा करते हैं।



कक्षा 5वीं तक पढ़ा है गैंग का सरगना राहुल दुबे

अन्तर्जनपदीय कुख्यात लम्बू गैंग (वाहन चोर) के सरगना राहुल दुबे सहित गैंग के अन्य सभी सदस्य जनपद प्रयागराज के थाना क्षेत्र करछना व कौंधियारा के रहने वाले हैं। आस-पास के ही निवासी होने के कारण एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित थे। गैंग का सरगना राहुल दुबे की शैक्षिक योग्यता कक्षा 05 है। आर्थिक स्थिति कमजोर है, पिता कृषि कार्य करते है। गैंग के अन्य सदस्य भी अल्पशिक्षित है, सभी की शैक्षिक योग्यता कक्षा 05 से कक्षा 12 के मध्य है। सभी अभियुक्त सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से हैं। अधिक शिक्षित न होने के कारण कोई रोजगार प्राप्त करने में स्वयं को अक्षम पाते हुए इनके द्वारा पैसा कमाने हेतु अपराध का यह आसान रास्ता चुनते हुए लगभग 06 माह पूर्व गैंग बनाकर मोटरसाइकिलें चोरी करने लगे।




एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि,''8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। 10 मोटरसाइकिल, 2 तमंचे तथा 4 कारतूस बरामद हुए हैं। ये लंबू गैंग के नाम से जाने जाते हैं। ये शादी में डीजे चलाकर जाते और गाड़ियों को चिह्नित करके अपने गैंग के अन्य साथियों को बुला लेते और गाड़ियां उठा लेते|




ये हुए अरेस्ट

1. राहुल दुबे पुत्र शारदा प्रसाद दुबे निवासी बेनी पुर बड़ी बारी थाना कौधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष (गैंग का सरगना)

 2. सोनू उर्फ सर्वेश पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी नचकोल का पुरा कुलमई थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 27 वर्ष 

3. संजय सोनकर उर्फ रवि पुत्र कल्लू सोनकर निवासी बराव थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष 

4. निखिल उर्फ श्रवण शुक्ला पुत्र रामसखा शुक्ला निवासी बसहवा का पुरा कुलमई थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीव 18 वर्ष

 5. अरूण पाण्डेय पुत्र स्व0 श्यामबाबू पाण्डेय निवासी नचकोल का पुरा कुलमई थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष 

6. पंकज निषाद पुत्र झुल्लू निषाद निवासी बेनीपुर डीह थाना कौधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 18 वर्ष

 7. धर्मेन्द्र उर्फ सूरज कोल पुत्र समय लाल निवासी बेनीपुर मोहर राम थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 18 वर्ष 

8- बाल अपचारी, उम्र करीब 16 वर्ष




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।