मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज: पेट का ऑपरेशन कराकर झोपड़ी मे भूख से बेहाल बूढ़ी व एक गूंगी महिला के लिए दूत बने महावीर

प्रयागराज: इन दिनो कोरोना महामारी ने जहाँ लाखों लोगों को हमसे छीन लिया वहीं हज़ारों ऐसे भी परिवार हैं जहाँ कोरोना महामारी और लॉकडऊन की बन्दिशों से दो जून की रोटी के भी लाले पड़े हैं।तमाम स्यवंसेवी संस्…

प्रयागराज: पेट का ऑपरेशन कराकर झोपड़ी मे भूख से बेहाल बूढ़ी व एक गूंगी महिला के लिए दूत बने महावीर
प्रयागराज: पेट का ऑपरेशन कराकर झोपड़ी मे भूख से बेहाल बूढ़ी व एक गूंगी महिला के लिए दूत बने महावीर | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  इन दिनो कोरोना महामारी ने जहाँ लाखों लोगों को हमसे छीन लिया वहीं हज़ारों ऐसे भी परिवार हैं जहाँ कोरोना महामारी और लॉकडऊन की बन्दिशों से दो जून की रोटी के भी लाले पड़े हैं।तमाम स्यवंसेवी संस्थाओं व राजनीतिक दलों के लोग हर सम्भव जगहाँ जगहाँ मदद करते चले आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर सक्षम समाजवादी नेता भी कर रहे हैं।



महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार फाफामऊ के शान्तिपूरम मे झोपड़ी मे रहकर गुज़र बसर करने वालों के लिए पूर्व पार्षद महावीर यादव भी दूत बन कर सामने आए| उनहोने झोपड़ी मे रहने वाली बूढ़ी माता जिनका कोई सहारा नहीं और उनके पेट का ऑपरेशन भी हुआ है, वही एक गूंगी महिला जो मूकबधिर होने के कारण अपनी फरयाद इशारों से बता रही थी|



 मीडिया से मिली जानकारी पर ऐसी दो बूढ़ी महिला का दर्द जब छलका तो महावीर यादव से देखा नहीं गया| आनन फानन मे उनहोने उक्त ग़रीब महिला के लिए ५ किलो ऑटे का पैकेट २ किलो चावल २ किलो अरहर की दाल एक पैकेट नमक,१ लीटर सरसों का तेल और मसाले के पैकेट आदि जा कर दिया तो जहाँ गूंगी महिला के आँखो से आँसू छलक पड़े|



वही ऑपरेशन की हालत मे पेट की आग को बुझाने का सामान सामने देख कर बूढ़ी महिला ने दूत बन कर आए महावीर के आशिर्वाद को बिस्तर पर लेटे लेटे हाँथ बढ़ा दिए। 




वहीं युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्दीप यादव द्वारा शहर उत्तरी के तमाम इलाक़ो मे ,नैनी मे कुष्ठ आश्रम व ग़रीबों झोपड़ी मे रहने वालों को सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ द्वारा,शहर पश्चिमी के युवा नेता मयंक यादव द्वारा अपने क्षेत्र के ज़रुरतमन्दों को ,अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी द्वारा अतरसुईया, दरियाबाद करैली,कीडगंज मे महिला महानगर अध्यक्ष मंजू यादव व छात्र सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष आक़िब जावेद खान आदि द्वारा भी अखिलेश यादव के आहृवान पर लगातार ज़रुरतमन्दों को भोजन,खाद्ध सामाग्री के साथ मास्क व सेनिटाईज़र आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।