VIDEO: प्रयागराज में नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लुटे 6 लाख रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद
प्रयागराज: प्रयागराज में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गुलाटी मार्ग पर बुधवार शाम (17 अगस्त 2022) तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर बंदूक दिखाकर 6 लाख की लूट की। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
VIDEO: प्रयागराज में नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लुटे 6 लाख रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद | फ़ोटो: TVL News
प्रयागराज: प्रयागराज में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गुलाटी मार्ग पर बुधवार शाम (17 अगस्त 2022) तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर बंदूक दिखाकर 6 लाख की लूट की। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी की पिटाई की और धमकी देते हुए भाग निकले। इस महीने में प्रयागराज में हुई यह तीसरी लूट की घटना है। जानकारी होते ही एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम को लगाया गया है।
थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत मनमोहन पार्क के पास गुप्ता भाइयों की दुकान है| कल शाम गुप्ता बंधु दुकान पर बैठे थे| इस बीच 3 बदमाश दुकान में आए| बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर गल्ला खाली करवा लिया|
एक बदमाश ने कैश काउंटर पर बैठे दुकानदार पर तमंचा तान दिया। दूसरा बदमाश कांउटर से कैश निकालकर झोले में भरने लगा। तीसर साथी खड़ा था। लोहा व्यापारी आरपी गुप्ता और उनके भाई ललित मोहन की दुकान से बंदूक दिखाकर छह लाख पांच हजार रुपए लिए।
पुलिस ने बताया,''17 अगस्त 2022 की 7:19 बजे थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत मनमोहन पार्क के पास आयरन मर्चेट की दुकान से लूट की सूचना प्राप्त हुई, इस सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस टीमों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। पीडित से प्राप्त तहरीर के आधार पर अविलम्ब अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकि माध्यमों व अन्य श्रोतों से अभियुक्तों की गिरफ्तारी का हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।