मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सोरांव में हुई लूटपाट-हत्याकांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

प्रयागरा: प्रयागरा जिले के सोरांव थाना क्षेत्रान्तर्गत दांदू जूडापुर के गांव में 2 अगस्त 2022 को हुई लूटपाट-हत्याकांड का पुलिस ने आज यानी बुधवार को खुलासा किया है। बुजुर्ग महिला की हत्या व लूटपाट का…

सोरांव में हुई लूटपाट-हत्याकांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
सोरांव में हुई लूटपाट-हत्याकांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश | फ़ोटो: TVL News

प्रयागरा: प्रयागरा जिले के सोरांव थाना क्षेत्रान्तर्गत दांदू जूडापुर के गांव में 2 अगस्त 2022 को हुई लूटपाट-हत्याकांड का पुलिस ने आज यानी बुधवार को खुलासा किया है। बुजुर्ग महिला की हत्या व लूटपाट का खुलासा करते हुए थाना सोरांव पलिस व SOG टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया |  कब्जे से आलाकत्ल 01 लोहे का रॉड, लटा गया सामान, 01 अवैध तमंचा व कारतस बरामद किया है।



2 अगस्त 2022 को आशुतोष मिश्र ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम जूडापुर दांदू थाना सोरांव स्थित उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है तथा अलमारी व बक्सा का ताला टूटा है। इसके अतिरिक्त उनके पिता जी प्रेम प्रकाश मिश्र की लाश जमीन पर पड़ी है तथा उनकी माता गंभीर रूप से घायल हैं।  इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना का मौका मुआयना करने के पश्चात् टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये गये।  घटना के सम्बन्ध में थाना सोरांव में 2 अगस्त 2022 को  मु0अ0सं0- 547/2022 धारा 302/323/308 भादवि अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। वादी आशुतोष मिश्र की माता की इलाज के दौरान 7 अगस्त को मृत्यु हो गयी।



प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  के मुताबिक,''10 अगस्त 2022 को थाना सोरांव पुलिस टीम, एसओजी टीम, विशेष टीम द्वारा  अभियुक्त लवकुश पासी पुत्र स्व0 टिक्कू पासी, निवासी ग्राम ओसा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को पटेल ढाबा के निकट थाना क्षेत्र सोरांव से गिरफ्तार किया गया। 



कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ओसा गांव निवासी गिरफ्तार अभियुक्त लवकुश पासी ने बताया कि वह कई दिनों से आपराधिक कार्यों में संलिप्त है तथा उसके विरुद्ध कई मुकदमें पंजीकृत है और वह जेल भी जा चुका है। पासी ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसकी दोस्ती ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानचन्द पासी पुत्र गैताल पासी निवासी-ग्राम बैशकाटी थाना करारी जनपद कौशाम्बी और उमेश पासी उर्फ मोटू पुत्र दिनई पासी निवासी-ग्राम बनौरा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी से हुयी थी। 



अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि 1 अगस्त को वह अपने दोस्त ज्ञानचंद व उमेश के साथ चौफटका से सिविल लाइन्स गया और सिविल लाइन्स से साधन पकड़कर तीनों लोग उसरही पेट्रोल पम्प पर उतर गये और रास्ते में शराब की शीशी ली। इसके पश्चात् शाम को सूनसान घर देखकर वे सभी धान के खेत पर छिपकर बैठ गये और 2 अगस्त 2022 को समय करीब 01.00 AM पर गांव में स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अन्दर गये, लेकिन वहां उन्हे कोई कीमती सामान नही मिला। इसके पश्चात् वे उसी मकान के बगल वाले घर में गये और वहां पर उसका साथी ज्ञानचंद उमेश उर्फ मोटू के कंधे पर चढ़कर खिड़की के सहारे छत पर चढ़ गया और उसने सीढियों से नीचे उतर कर घर का दरवाजा खोला।



अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह और उसका साथी मोटू और ज्ञानचंद अन्दर घुस गये और लोहे की रॉड से बक्से व कुंडे तोड़ने लगे जिस पर घर पर मौजूद बुजुर्ग दम्पत्ति की नींद खुल गयी और उन लोगों की हाथापाई दोनो बुजुर्गों से हुयी, रॉड से हमला कर दिया  जिसमें दोनों बुजुर्ग लहूलुहान होकर गिर गये। 



इसके पश्चात् सभी आरोपियों ने पूरे घर की तलाशी ली और घर में मिले जेवर और रुपये लेकर घर के बाहर पहुंचे , जहां स्थित हैण्डपंप पर शरीर पर लगे खून को धोया और पैदल हाइवे पर आकर सिविल लाइन्स की ओर चले गये|  सिविल लाइन्स से ऑटो पकड़ कर चौफटका धूमनगंज आ गये। चौफटका धूमनगंज आने के पश्चात् मोटू और ज्ञानचंद ने लवकुश को 5 हजार रुपये व कुछ जेवर दिए तथा अन्य मिले हुये सामान व रुपये मोटू और ज्ञानचंद लेकर चले गये। 



SSP ने बताया,' अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल एक अदद लोहे की रॉड व लूटी गयी सम्पत्ति बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से एक नाजायज तमंचा व 02 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये। घटना में दो वांछित अभियुक्तों की तलाश के सतर्क प्रयास किये जा रहे हैं। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सोरांव में धारा 3/25 आर्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।