पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा, 'उन्होंने सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंप दिया। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जन भावना महासभा' को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'मैं यहां आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है|
अमित शाह ने कहा,'''जॉर्ज फर्नांडिस जी, राम विलास पासवान जी, लालू यादव, शरद यादव और भाजपा...नीतीश कुमार ने पूरे राजनीतिक जीवन में लोगों को धोखा देने का ही काम किया है। लेकिन अब धोखा उन्होंने किसी दल के साथ नहीं बल्कि बिहार की जनता के साथ किया है।
उन्होंने कहा, हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश बाबू ने जिस एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लिया था उसी के पीठ में छुरा घोंपकर RJD और कांग्रेस की गोदी में बैठने का काम किया| मैं नीतीश बाबू से कहना चाहता हूँ कि देश की जनता बहुत जागरूक है…स्वार्थ और सत्ता मोह की कुटिल राजनीति से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता।
अमित शाह ने कहा,''भाजपा से आधी सीट आने के बाद भी मोदी जी ने बड़प्पन दिखाते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन अब लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही ये लालू और कांग्रेस की गोदी में बैठ गये। 2014 में भी इन्होंने यही किया था और इनकी 2सीट रह गयी थीं अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इनका सूपड़ा साफ होगा।
उन्होंने कहा,जब लालू जी सरकार में जुड़ गए हैं और नीतीश जी लालू की गोद में बैठे हैं। अब यहां डर का माहौल बन गया है। मैं आपको कहने आया हूं कि ये सीमावर्ती ज़िले भारत का हिस्सा हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यहां पर नरेंद्र मोदी सरकार है|