क्वार्सी क्षेत्र की एक तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
महिला ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर के सहार रेजीडेंसी निवासी मयंक गौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि मयंक से उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। उसने शादी की इच्छा जाहिर की।
माता-पिता की सहमति के वाद मयंक का घर आना-जाना हो गया। 21 फरवरी 2024 को दोनों की रिंग सेरेमनी हुई।
उसके बाद मयंक ने पत्नी मानकर शारीरिक संबंध बना लिए।
बीमार होने पर गलत दवा खिलाकर गर्भ में पले भ्रूण को नष्ट करा दिया। आरोप है
कि 23 फरवरी को मयंक व उसके माता-पिता ने कहा कि शादी से पहले अपने मकान की रजिस्ट्री कर दो।
इस पर उसने कहा कि शादी के बाद मेरा सब कुछ मयंक का ही तो है। इस पर मयंक भड़क गया।
18 मई 2024 की शादी तय हुई। कार्ड छपने के साथ ही होटल आदि की बुकिंग भी हो गई।
लेकिन मयंक 10 मई को गायब हो गया। पुलिस के अनुसार मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।