मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: एटीएम से 10 लाख लूटने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना नसीराबाद पुलिस ने एटीएम से 10 लाख रूपये की चोरी की घटना का खुलासा किया है | आज, 16 अगस्त 2022 को थाना नसीराबाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…

रायबरेली: एटीएम से 10 लाख लूटने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
रायबरेली: एटीएम से 10 लाख लूटने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार, एक फरार | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना नसीराबाद पुलिस ने एटीएम से 10 लाख रूपये की चोरी की घटना का खुलासा किया है | आज, 16 अगस्त 2022 को थाना नसीराबाद पुलिस ने  2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी फरार है| आरोपी के पास से चुराए गए 10 लाख बरामद किया है। आरोपी वेद मिश्रा पुत्र रमेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम पीताम्बरपुर मजरे मेजरगंज ,थाना भदोखर, रायबरेली और राहुल कुमार शुक्ला पुत्र सूर्यनरायन शुक्ला निवासी ग्राम पूरे नेवाजी शुक्ल मजरे अजगरा पोस्ट रानीगंज थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ को चोरी के कुल 10 लाख रूपये (वेद मिश्रा से 4.5 लाख व राहुल शुक्ला से 5.5 लाख रूपये बरामद) व 1 मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नं0 UP33AU4575 (घटना में प्रयुक्त) के साथ थाना क्षेत्र के मेहन्दीगंज नसीरपुर पुलिया मोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। 



 पूछताछ में  दोनो आरोपी ने गलती की माँफी माँगते हुए बताया कि पैसो के लालच मे हम लोगो ने यह अपराध किया है। प्रतापगढ जनपद निवासी आरोपी राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि मै सी.एम.एस मे नौकरी करता था, कुछ दिन पूर्व ही काम छोड दिया था। इस समय मेरे साथी वेद मिश्रा सी.एम.एस में काम कर रहे है। जब मै काम कर रहा था, तब रायबरेली मे मेरी मुलाकात एक व्यक्ति जिसका नाम विमल कुमार दिवाकर पुत्र श्याम बाबू दिवाकर निवासी ग्राम करियाझाला थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात से हुई, जिसने बताया कि मै भी पहले सी.एम.एस कानपुर में नौकरी कर चुका हूँ यदि तुम्हें ए.टी.एम के संबन्ध मे कभी कोई समस्या हो तो मुझसे संपर्क कर लेना।  बीच-बीच मे उससे मेरी फोन से वार्ता हुई। उसने टेलीफोन से मुझे बताया था कि मुझे ऐसी जानकारी है कि ए.टी.एम से चार-पाँच लाख रूपया निकाल लेने पर भी किसी को कोई पता नही चलेगा। 



राहुल शुक्ला ने बताया कि,''एक दिन वेद मिश्रा ने मुझे बताया कि कुछ कर्ज हो गया है जिस कारण उसे पैसो की बहुत जरुरत है। तभी मैने विमल से संपर्क किया और योजना बनाकर हम तीनो वेद मिश्रा व विमल कुमार दिवाकर और मै राहुल कुमार दिनाँक 6.08.2022 को वेद मिश्रा की मोटर साइकिल से नसीराबाद आये। चूंकि वेद मिश्रा सी.एम.एस के वर्तमान कस्टोडियन थे, जिनके पास ए.टी.एम मरम्मत का मैसेज था उसी बहाने एटीएम के अन्दर गये। 



मै तथा विमल कुमार ए.टी.एम से कुछ दूरी पर खडे देख रेख कर रहे थे, थोडी देर बाद वेद मिश्रा ए.टी.एम से पैसा निकाल कर बाहर आ गये। और हम तीनो लोग पुनः उसी मोटर साइकिल से वापस सलोन आ गये जहाँ से सभी लोग अपने अपने एटीएम से चोरी कर निकाले हुए पैसो को वेद मिश्रा अपने घर ले जाकर गिन लेंगे तथा हिस्सा बाँट लिया जायेगा। 



 शुक्ला ने बताया कि,''जाते समय विमल कुमार दिवाकर ने कहा था कि चोरी किये गये इन पैसो को कोई न जान सके इसे मैनेज करने हेतु मुझे इधर उधर जाना पडेगा। उसके खर्च के लिए उसी चुराये पैसो मे से 9 हजार रूपया विमल को दे दिया गया था। सब लोग अपने अपने घर चले गये थे। 



वेद मिश्रा ने बताया कि साहब मै सीएमएस कम्पनी मे कस्टोडियन के रूप में कार्यरत हूँ। मुझे कुछ पैसो की आवश्यकता थी इसलिए मै, राहुल व विमल के साथ योजना बनाकर पंजाब नेशनल बैंक एटीएम नसीराबाद पर पहुंच कर यह घटना अंजाम दिए। हम लोग आपस मे अभी तक पैसा बांटे नहीं थे कि तीन चार दिन बाद पता चला कि पंजाब नेशनल बैंक शाखा नसीराबाद के बैंक मैनेजर द्वारा एटीएम से चोरी हुए पैसे के संबन्ध मे मुकदमा लिखा दिया गया है। कल दिनांक 15 अगस्त 2022 को नसीरपुर पुलिया के पास योजना बना रहे थे कि कि यह पैसा या तो उसी एटीएम मशीन मे वापस डाल दिया जाये या किसी माध्यम से खाते मे जमा हो जाये कि नसीराबाद पुलिस ने हमे पकड लिया। यह जो हम दोनो के पास 10 लाख रूपये है उसी एटीएम चोरी के है।



गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता 

1- वेद मिश्रा पुत्र रमेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम पीताम्बरपुर मजरे मेजरगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली।

-2- राहुल कुमार शुक्ला पुत्र सूर्यनरायन शुक्ला निवासी ग्राम पूरे नेवाजी शुक्ल मजरे अजगरा पोस्ट रानीगंज थाना लीलापुर जनपद
प्रतापगढ।


फरार अभियुक्त का नाम व पता

विमल कुमार दिवाकर पुत्र श्याम बाबू दिवाकर निवासी ग्राम करियाझाला थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।