मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली: रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज मजरे पिंडारी कला गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय एक नवविवाहिता का शव उसके मायके में कमरे में साड़ी के फ…

रायबरेली: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज मजरे पिंडारी कला गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय एक नवविवाहिता का शव उसके मायके में कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक महिला गरिमा यादव की शादी एक साल पहले अमेठी जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे अवसान मजरे पाकर गांव के रहने वाले अर्जुन यादव के साथ हुई थी. घटना के समय मृतक गरिमा यादव के पिता रामकुमार यादव मिल एरिया थाने में पीआरवी ड्यूटी पर थे। मां कमलेश कुमारी पड़ोसी के यहां आयोजित समारोह में खाना बनाने गई थी।


जब गरिमा की मां घर वापस आई तो देखा कि बेटी की लाश कमरे में लटक रही थी|। चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सुचना पिता व पुलिस को दी|  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।