मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: युवक का अपहरण कर रंगदारी वसूलने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित 6 अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद

रायबरेली: रायबरेली की थाना गुरबक्शगंज पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने युवक का अपहरण कर रंगदारी वसूलने वाले दो हिस्ट्रीशीटरों सहित 6 अपराधियों को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया…

रायबरेली: युवक का अपहरण कर रंगदारी वसूलने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित 6 अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद
रायबरेली: युवक का अपहरण कर रंगदारी वसूलने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित 6 अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली की थाना गुरबक्शगंज पुलिस  तथा एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने युवक का अपहरण कर रंगदारी वसूलने वाले दो हिस्ट्रीशीटरों सहित 6 अपराधियों को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी व तैंतीस हजार पांच सौ नकद बरामद किया गया है। 



गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर निवासी सुनील कुमार उर्फ बच्चा सिंह पुत्र रामसिंह ने शनिवार, 11 फरवरी 2023 को स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी गयी कि 06 फरवरी 2023 को लगभग 4:00 बजे जब वह सताँव में मौजूद था, उसी समय दो स्कार्पियों गांड़ी (बिना नम्बर प्लेट) से आये और उसकी कनपटी पर रिपीटर बन्दूक रखकर जान से मारने की धमकी देते हुये रंगदारी के नाम पर एक लाख अट्ठाईस हज़ार  रूपये (₹128000) ले लिये और उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर ले कहीं ले जा रहे थे, रास्ते में वह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाकर भाग आया ।



पुलिस के मुताबिक, सुनील कुमार ने उन व्यक्तियों (अपहरणकर्ताओं) में से एक व्यक्ति को पहचान लिया जिसका नाम धन्नजय उर्फ धुनाड़ी पुत्र रामबाबू निवासी इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली था। इस सूचना पर तत्काल थाना गुरुबक्शगंज में मुकदमा अपराध संख्या - 75/2023 धारा-386,364,506 भादवि बनाम धन्नजय उर्फ धुनाड़ी पुत्र रामबाबू , अन्य आज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत कर जाँच एवं विधिक/ विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी।



 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''आज 12 फरवरी 2023 को थाना गुरुबक्शगंज व सर्विलांस / एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 1- देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले पुत्र वीरेन्द्र सिंह;  2- विद्याप्रकाश राठौर उर्फ पप्पू पुत्र श्यामचरण;  3 - योगेन्द्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह;  4 रवि शर्मा उर्फ कल्लू पुत्र राजेश कुमार शर्मा;  5-सौरभ सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह व 6 - धन्नजय उर्फ धुनाड़ी पुत्र रामबाबू को घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व अवैध शस्त्र तथा नगद रूपयों (तैंतीस हजार पांच सौ) सहित थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। 



अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-76/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम ( बनाम धनन्जय उपरोक्त) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी निराला नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली।

2-विद्याप्रकाश राठौर उर्फ पप्पू पुत्र श्यामचरण निवासी सी-484 इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।

3- योगेन्द्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी बासिलपुर थाना तिंदवारी जनपद बाँदा ।

4-रवि शर्मा उर्फ कल्लू पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी बी - 413 इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।

5-सौरभ सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह निवासी ग्राम नायन थाना सलोन रायबरेली ।

6-धन्नजय उर्फ धुनाड़ी पुत्र रामबाबू निवासी इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।