मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली में प्रताड़ना से आहत सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परीक्षा में नकल करने पर टीचर ने की थी पिटाई व बेइज्जती: मौत के बाद छात्रों का स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन,नेशनल हाईवे जाम

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में कक्षा सातवीं के छात्र यश सिंह मौर्य ने स्कूल से घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। छात्र यश सिंह मौर्य परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गय…

रायबरेली में प्रताड़ना से आहत सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परीक्षा में नकल करने पर टीचर ने की थी पिटाई व बेइज्जती: मौत के बाद छात्रों का स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन,नेशनल हाईवे जाम
रायबरेली में प्रताड़ना से आहत सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परीक्षा में नकल करने पर टीचर ने की थी पिटाई व बेइज्जती: मौत के बाद छात्रों का स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन,नेशनल हाईवे जाम | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में कक्षा सातवीं के छात्र यश सिंह मौर्य ने स्कूल से घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। छात्र यश सिंह मौर्य परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था... जिसके बाद टीचर से उसे डांट पड़ी थी, इसी से आहत होकर छात्र ने अपने घर में पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली| मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सेंट पीटर विद्यालय में यश मौर्य कक्षा 7 में पढ़ता था। उसने सुसाइड नोट लिखकर गुरुवार, 22 सितंबर 2022 को आत्महत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या के बाद आज यानी शनिवार को विद्यालय के खिलाफ छात्रों ने हल्ला बोला है। छात्रों ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे जाम जाम कर दिया। जाम में गाड़ियों की लगी लंबी कतारें लग गई है।



उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत हैंगिंग से होना सामने आया है। यानी फांसी लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने कहा,''सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ने वाले छात्र द्वारा नकल करने के दौरान शिक्षिका द्वारा पकडे जाने पर शर्मिंदगीवश अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया था। 



बताते चलें कि, रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों गांव निवासी यश सिंह मौर्य (12) जवाहर विहार कॉलोनी में अपने चाचा राजकुमार मौर्य के घर रहकर पांच साल से पढ़ाई कर रहा था। वह सेंट पीटर्स स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। इस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही थी।  गुरुवार को बायोलॉजी की परीक्षा में नकल करते पकड़ने पर शिक्षिका ने उसकी पिटाई की और अपमानित भी किया। फिर प्रधानाचार्य के पास ले गईं। उन्होंने भी उसी तरह अपमानित किया। इससे क्षुब्ध यश घर पहुंचा और घर के सबसे ऊपर वाले कमरे में चला गया। सुसाइड नोट लिखकर पंखे से लटककर जान दे दी।



कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई तो घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। घटना पर पिता राजीव मौर्या समेत अन्य घरवालों ने गहरी नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य, शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। पिता राजीव मौर्या समेत अन्य घरवालों ने आरोप लगाया कि यश यह (पिटाई की और अपमानित करने का) सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। पुलिस ने बताया, "राजीव की शिकायत पर प्रिंसिपल रजनाई डिसूजा और टीचर मोनिका मागो पर केस दर्ज कर लिया गया है।"



आज यानी शनिवार को पुलिस ने कहा,' थाना मिल एरिया क्षेत्र के स्कूली छात्र द्वारा नकल करते समय पकड़े जाने पर घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया गया था। आज शनिवार को स्कूली छात्रों द्वारा विद्यालय प्रशासन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया| 



इस  संबंध में अपर पुलिस अधीक्षकने कहा, 22 सितंबर 2022 को थाना मिलएरिया क्षेत्र के सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 7वीं के छात्र द्वारा नकल करने के दौरान शिक्षिका द्वारा पकडे जाने पर शर्मिंदगीवश अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया था। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त छात्र टीचर की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। इस सूचना/तहरीर के आधार पर थानामिल एरिया पर मुकदमा अपराध संख्या 410/22 धारा-306 भादवि बनाम शिक्षिका व प्रधानाचार्या सेंट पीटर स्कूल थाना मिलएरिया अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है|



इसी क्रम में आज सेंट पीटर्स स्कूल के छात्रों ने कार्यवाही अतिशीघ्र करने की मांगों को लेकर सड़क जाम किया था, जिनको सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक मिलएरिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। 



नोट:-कतिपय समाचार माध्यमों से उक्त प्रदर्शन को धर्मान्तरण के मुद्दे से जोडकर खबरे प्रसारित की जा रही है जो पूर्णत: भ्रामक व निराधार है। कृपया सत्य तथ्यों पर खबरें प्रसारित करें। झूठी/निराधार/तोड-मरोडकर भ्रामक खबरे प्रसारित करने वाले के विरुद्ध रायबरेली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


दरअसल, छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विद्यालय पर धर्मांतरण के आरोप लगाए हैं। भारी संख्या में छात्रों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। 



यश सिंह मौर्य ने सुसाइड में लिखा-

मैंने पेपर में चीटिंग की। बॉयोलॉजी के पेपर में। मैं मरने जा रहा हूं। इसके लिए मेरे अंकल-आंटी, मम्मी-पापा को दोष मत देना। गलती करने के बाद किसी को एक मौका जरूर देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मैं अपनी गलती पर खूब रोया। मैं शर्मिंदा था। मेरे साथियों ने भी शेम-शेम बोला। अब मेरा दिमाग मेरे वश में नहीं है। मुझे बुरे ख्याल आ रहे हैं। मैं माता-पिता, साथियों व टीचर्स से सॉरी बोलता हूं।’







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।