मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली में नहर किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव: गर्दन पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना ऊंचाहार क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर गांव में आज यानी बुधवार को नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो…

रायबरेली में नहर किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव: गर्दन पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त
रायबरेली में नहर किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव: गर्दन पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना ऊंचाहार क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर गांव में आज यानी बुधवार को नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है| मृतका के हाथ पर रामकली गुदा हुआ है| साथ ही गले पर भी चोट के निशान है|



पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है| फिलहाल,'' अभी तक मृतक महिला का पहचान नहीं हो सका| जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे है| 



क्षेत्र के नरायन पुर गांव के पास नहर किनारे एक महिला का मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट व खरोंच के निशान होने पर रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्लोज कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना का जायजा लिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।



पुलिस ने बताया कि,''आज ,25 मई 2022 को प्रातः लगभग 8:00 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना ऊंचाहार पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के करीब मुखरा-सरपतहा नहर पुल के मध्य झाड़ियों में एक अज्ञात महिला (उम्र करीब 45 वर्ष) का शव मिला है, जिनकी गर्दन पर चोट के निशान मिले है और हाथ पर रामकली नाम गुदा हुआ है । 



प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा फॉरेन्सिक टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, आस-पास के गांव वालों से शिनाख्त हेतु प्रयास किया जा रहा है । शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है|



थाना ऊँचाहार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा 04 टीमों का गठन किया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।