रायबरेली: सत्ता के नशे में चूर , खुलेआम असलहा लेकर लहराते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा BJP समर्थित प्रत्याशी का काफिला
रायबरेली: रायबरेली में पहले चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों के मतदान के लिए नामांकन किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज बीजेपी समर्थित छतोह द्वितीय से नामांकन कराने आये एक प्रत्याशी के साथ कुछ समर्थक असलहा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें11 बार पढ़ा गया
रायबरेली: सत्ता के नशे में चूर , खुलेआम असलहा लेकर लहराते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा BJP समर्थित प्रत्याशी का काफिला | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली में पहले चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों के मतदान के लिए नामांकन किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज बीजेपी समर्थित छतोह द्वितीय से नामांकन कराने आये एक प्रत्याशी के साथ कुछ समर्थक असलहा लेकर उन्हें लहराते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे। सत्ताधारियों के साथ पहुचे असलहाधारियों ने खुलेआम प्रशासन की खिल्ली उड़ाई। जैसे ही मीडिया के कैमरों ने इसको कैद करने की कोशिश की असलहा धारी मौके से गायब होने लगे।फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी
दरअसल कल से जिले की डीडीसी की 52 सीटों पर मतदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।आज भी कलेक्ट्रेट परिसर में कई प्रत्याशी नामांकण कराने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुचे। इन्ही में जिले की छतोह द्वितीय सीट के लिए नामांकण कराने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी बृजलाल पासी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे। उन समर्थकों में से कई के हाथों में असलहा थे और वो सत्ता की हनक में खुलेआम उन असलहों का प्रदर्शन कर रहे थे।इसे देखकर जब मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे चलाने शुरू किए तो असलहा धारी वंहा से चलते बने। मामले के संज्ञान में आते ही वंहा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक समर्थक को असलहा के साथ हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
वही मामले पर जब प्रत्याशी बृजलाल पासी से बात की गई तो उन्होंने समर्थकों के आपने साथ आने की बात सिरे से नकार दी।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।