मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: थाना अध्यक्ष व BJP नगर अध्यक्ष में नोकझोंक धक्का मुक्की व अभद्रता, एसपी ने जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छिनैती की घटना के बाद पहुचे थानाध्यक्ष व उनकी पुलिस का रवैया उस समय देखने को मिला जब बदमाशों द्वारा 1 अधेड़ महिला से हुई राह…

रायबरेली: थाना अध्यक्ष व BJP नगर अध्यक्ष में नोकझोंक धक्का मुक्की व अभद्रता, एसपी ने जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश
रायबरेली: थाना अध्यक्ष व BJP नगर अध्यक्ष में नोकझोंक धक्का मुक्की व अभद्रता, एसपी ने जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छिनैती की घटना के बाद पहुचे थानाध्यक्ष व उनकी पुलिस का रवैया उस समय देखने को मिला जब बदमाशों द्वारा 1 अधेड़ महिला से हुई राहजनी की सूचना देने वाले बीजेपी नगर अध्यक्ष को ही थानाअध्यक्ष ने चोर बना डाला | वहीं बीजेपी नगर अध्यक्ष ने मिल एरिया थाना अध्यक्ष पर खनन करवाने व मादक पदार्थों के तस्करों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो बौखलाए थानाध्यक्ष ने बीजेपी नगर अध्यक्ष से धक्का-मुक्की करते हुए घसीटते हुए हुए व अभद्रता करते हुए गाड़ी में भर कर थाने ले कर चले गए|



दरअसल प्रतापगढ़ के बाद रायबरेली में भी पुलिस की बदतमीजी का शिकार हुआ भाजपा का नगर अध्यक्ष मामला रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ का है जहां पर एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े बैंक के बगल में छिनैती की घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर मिल एरिया बृजेश राय ने भाजपा के नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी को को ही चोर बना दिया| वह यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष को नसीहत दे डाली कि भारतीय जनता पार्टी को तुम जैसे चोरों की कोई जरूरत नहीं है| जिसके बाद मामला बढ़ गया पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए भाजपा नगर अध्यक्ष की सूचना भाजपाइयों में आग की तरह फैल गई और नाराज भाजपाई मिल एरिया थाना में पहुंचकर थाना अध्यक्ष के कक्ष को ही धरना स्थल बना दिया और फर्श पर बैठ गए थाना अध्यक्ष बृजेश राय को हटाने की जिद पर अड़े भाजपाइयों ने कहा जब तक हटाया नहीं जाएगा तब तक धरना बंद नहीं होगा अभी तक विपक्षियों का धरना देखा होगा लेकिन यहां पर आज ख़ुद सत्ताधारी धरने पर बैठ गए|




मामला थाना क्षेत्र के मलिक मऊ स्थित मेरा मान गेस्ट हाउस के समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बगल का है जहां पर खड़ी कमलावती और उसकी बेटी भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री सोनम सिंह अपनी मां के साथ पैदल कहीं जा रही थी तभी रास्ता पूछने के बहाने आए बदमाशों ने अधेड़ महिला कमलावती से किसी डॉक्टर के अस्पताल का रास्ता पूछने के बहाने गले में पड़ी मांला वा कान की बाली तथा बैग लेकर फरार हो गए|



भाजपाइयों का आरोप है कि जब से मिल एरिया थाना अध्यक्ष बृजेश राय की तैनाती हुई है तब से अपने अमानवीय व्यवहार के चलते चर्चा का विषय बने रहते थे लेकिन आज तो अभद्रता की हदें पार कर दी|


मामला सत्तापक्ष के नगर अध्यक्ष से जुड़ा था तो कार्यकर्ता भी आसानी से जुट गए और हो भी क्यों ना जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का यहां तो गोट उल्टी पड़ चुकी थी क्योंकि नगर अध्यक्ष को साहेब ने बीजेपी नगर अध्यक्ष को चोर बनाते हुए व धक्का-मुक्की करते हुए हिरासत में लेकर सरकारी जीप की सवारी करवा दी थी|


थाने पहुंचकर भाजपाइयों ने नाराजगी जाहिर की बात क्योंकि अपने नगर अध्यक्ष की थी तो पार्टी के पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष को हटाने के लिए थाना अध्यक्ष कक्ष को ही धरना स्थल बना लिया  आनन-फानन में BJP व पुलिस की बड़ी गाड़ियां मिल एरिया थाने की शोभा बढ़ाने लगी|


तब तक काले कोर्ट को भी धारण किए एक वकील साहब बी एस एच ओ के कमरे में अवतरित हुए उम्मीद थी कि कानून की भाषा बोलेंगे पर उन्होंने तो देश भक्ति के गाने से पूरे कमरे को रोशन कर दिया और पार्टी के पदाधिकारियों ने भी खूब साथ दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से व बीजेपी कार्यकर्ताओं से पूरा कमरा भर गया|


पूरा मामला दरअसल अपनी-अपनी ईगो का था जहां पीड़िता से सवाल जवाब नगर अध्यक्ष को नागवार गुजर रहा था वही नगर अध्यक्ष द्वारा थाना अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों पर बौखलाए थाना अध्यक्ष ने बीजेपी नगर अध्यक्ष को चोर बना दिया और कहां तुम्हारे जैसे चोरों की भारतीय जनता पार्टी को जरूरत नहीं है तो क्या अब मिल एरिया थाना अध्यक्ष तय करेंगे किस तरह के लोगों को बीजेपी को जरूरत है वहीं बीजेपी नगर अध्यक्ष ने थाना अध्यक्ष पर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया तो नाराज थाना अध्यक्ष ने भाजपा नगर अध्यक्ष को पुलिस जीप में बिठाकर थाने लेकर चले गए




जरा गौर से इन मां बेटी को देखिए जिनके साथ छिनैती हो गई है और सुबह से शाम थाने की बेंच पर कट गया महिला हेल्पलाइन 20 की कोई मदद नहीं कर पा रही है क्योंकि मामला साहेब और नेता के ईगो के बीच का जो ठहरा और अब चोर पकड़ने की जगह साहेब को हटवाने के लिए थाने में धरना शुरू हो गया था तो साहिब भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए हाथ-पांव मार रहे थे और फोन पर लगातार लगे रहे ठाणे कक्ष की कुर्सी छोड़कर|


डिप्टी सीएम शर्मा ने BJP नगर अध्यक्ष से की बात

जब आमला सत्ता पक्ष और सरकार से सरोकार रखता हो तो चेहरे पर पसीना आ ही जाता है स्थित को संभालने की जिम्मेदारियां पुलिस के आला कमान ने अपने अनुभवी अपर पुलिस अधीक्षक के कंधों पर डाली थी| जैसे ही वह थाने पहुंचे एक-एक कर पदाधिकारी उन्हीं पर बरस रहा था और वह उनके गुस्से को शांत कर रहे थे, तब तक बीजेपी से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी अनीता श्रीवास्तव ने एसएचओ के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी | किसी तरह से मामले को संभालते हुए धरने को खत्म कराते हुए धरने को अपर पुलिस अधीक्षक ने समाप्त कराया| लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार पूरे मामले में जीत किसकी होगी साहेब की या नगर अध्यक्ष की क्योंकि सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम ने अध्यक्ष से बात की है और पुलिस अधीक्षक ने 15 तारीख तक चुनाव का हवाला देते हुए जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं|




अधीक्षक श्लोक कुमार रायबरेली
पुलिस अधीक्षक का वायरल वीडियो पर बयान कहां एक वीडियो संज्ञान में आया है जो कि थाना मिल एरिया का है जिसमें वीडियो में मलेरिया इंस्पेक्टर दिख रहे हैं इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मौके पर एडिशनल एसपी को जांच के लिए भेजा गया है जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी देखिए अभी इसमें जांच कराई जा रही है जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी|





पीड़िता कमलावती ने बताया,'' भैया एक दो लोग थे, पहले 1 लोग आए मेरे पास किसी डॉक्टर का नाम -पता पूछा, सुनीता का नाम पूछा क्या नेता का नाम पूछा ,कहां उनको जानती हो कहां बैठते हैं| तो हमने कहा मुझे नहीं मालूम तो उन्होंने कहा हम दूर से आए हैं, हम कुछ जानते हैं नहीं तो मुझे बता दीजिए | तो मैंने कहा मुझे नहीं मालूम तब तक दूसरे लोग आ गए. तब तक कहा आंटी किनारे आइए वहां सुनाई नहीं दे रहा है |नीचे ढलान पर थोड़ा वहां पेड़ था छाया था, तो वहां बातचीत यहां करें, तो पीड़िता ने कहा\ हमें कुछ नहीं मालूम हम जा रहे हैं अपने घर | तो बदमाशों ने कहा नहीं आंटी बता दीजिए बताने में क्या लगता है| तो बस वही पूछने लगे तो वही उतनी देर में कुछ और सवाल किया उसके बाद मेरे हाथ में एक थैला था उसमें मोबाइल था 3 से 4 पासबुक था और मालूम नहीं था क्या है. उसमें क्या था क्या नहीं था. लेकिन मोबाइल था रुमाल थी ₹100 थे ज्यादा पैसे नहीं थे |एक तरफ से झोला हाथ में पकड़ा एक तरफ से कान में बाल?? पकड़ा और खींच लिया और माला पकड़ लिया खींचकर दोनों लेकर भाग गए |मैंने आवाज लगाया दोनों साइड से निकल गए| मैं वहां चिल्लाती रही उसके बाद फिर पुलिस ने आकर इनको चोर कहने लगी और गाड़ी में बिठा कर ले कर चली गई|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।