मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, करीब एक दर्जन घायल

रायबरेली: रायबरेली में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली। मामूली बात पर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों समेत लोहे के रॉड से दोनों पक्षों द्वारा…

रायबरेली: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, करीब एक दर्जन घायल
रायबरेली: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, करीब एक दर्जन घायल | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली। मामूली बात पर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों समेत लोहे के रॉड से दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आधे घंटे तक सड़क पर मारपीट होती रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया और 10 लोगों हिरासत में ले लिया।



घटना एसपी ऑफिस के सामने ओवर ब्रिज के नीचे की है। चाय की दुकान पर बैठे हॉस्टल के 4 लड़के, जिसमें ललित नाम के लड़के से सामने बैठे लड़के से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि ललित ने अपने साथियों को फोन करके मौके पर आने को कहा।



मौके पर पहुंचते ही लड़कों ने सामने बैठे लड़के को जमकर पिटाई की। वहीं आसपास के लोगों की मानें तो लड़के बगल की ही एक कोचिंग में पढ़ने के लिए आते हैं। आए दिन इन लड़कों में आपस में विवाद हुआ करता है। आज किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट तक आ पहुंचा, जिसमें 10 लोगों को चोटें आई हैं।



वहीं शहर कोतवाली प्रभारी राघवान सिंह ने बताया, हॉस्टल के स्टूडेंट हैं। किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी, जिस पर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।