मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली : रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को तोहफा, 48 घंटे के लिए बस सेवा 'मुफ़्त'

रायबरेली: योगी सरकार ने रक्षाबंधन कें पर्वपर महिलाओ को तोहफा दिया है इस बार बहनों को भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए भागम भाग नही करनी पड़ेगी, पूर्व के वर्षों में रक्षाबंधन पर बहनों को एक ही दिन फ्…

रायबरेली : रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को तोहफा, 48 घंटे के लिए बस सेवा 'मुफ़्त'
रायबरेली : रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को तोहफा, 48 घंटे के लिए बस सेवा 'मुफ़्त' | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: योगी सरकार ने रक्षाबंधन कें पर्वपर महिलाओ को तोहफा दिया है इस बार बहनों को भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए भागम भाग नही करनी पड़ेगी,  पूर्व के वर्षों में रक्षाबंधन पर बहनों को एक ही दिन फ्री बस सेवा की सुविधा मिलती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी ने बहनों को दो दिन मुफ्त सफर करने की घोषणा कर दी है। सीएम की घोषणा के बाद परिवहन निगम बहनों को सुविधा देने के लिए तैयारियों में जुट गया है।



वी/ओ- रायबरेली डिपो की 170 बसों का संचालन इस बार रक्षाबंधन पर कराया जाएगा। इसके लिए बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही रूटों का चयन भी किया गया है। पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के दिन सरकार ने बहनों को रोडवेज की बसों में फ्री सफर करने की सुविधा दी है। 



पूर्व में महज रक्षाबंधन के दिन ही बहनों को यह सुविधा मिलती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने दो दिन बहनों को फ्री सफर करने की घोषणा की है। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में इस बार 48 घंटे तक मुफ्त बस सेवा उपलब्ध रहेगी। 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक बहनों को यह सुविधा मिल सकती है।



मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रायबरेली डिपो पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केशरवानी ने तैयारियां शुरू करा दी हैं। रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या आदि जिलों के रूटों पर बहनों को विशेष सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। रोडवेज की सभी 170 बसों का संचालन रक्षाबंधन के लिए कराया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।