मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली: जानलेवा हमले का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना सलोन क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेढ़ में जानलेवा हमले का फरार आरोपी रईस चिकवा पुत्र मुन्नू चिकवा निवासी ऊंचाहार रोड़ थाना सलोन रायबरेली को गिरफ्तार किया…

रायबरेली: जानलेवा हमले का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रायबरेली: जानलेवा हमले का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना सलोन क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेढ़ में जानलेवा हमले का फरार आरोपी रईस चिकवा पुत्र मुन्नू चिकवा निवासी ऊंचाहार रोड़ थाना सलोन रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है।जबकि एक आरोपी पप्पू पटेल फरार हो गया| रईस चिकवा को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी रईस चिकवा के कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर आदि बरामद हुआ है।



रायबरेली पुलिस ने बताया,' मुखबिरखास की सूचना पर के थाना सलोन क्षेत्र के ऊंचाहार रोड़ निवासी जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त चिकवा पुत्र मुन्नू चिकवा को पुलिस मुठभेड़ में सलोन थाना पुलिस टीम द्वारा हनुमानगंज नहर पटरी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त  को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। 



कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 13 सितम्बर 2022 को मै, अपने साथियों नफीस पुत्र रफीक व पप्पू पटेल तथा अन्य के साथ सिटीजन पब्लिक स्कूल के पास खडा था, तभी संजय तिवारी के साथ कहासुनी हुई थी तो हमने आवेश मे आकर संजय तिवारी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और वहां से भाग गये थे। मेरे साथी नफीस को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



गिरफ्तार अभियुक्त- रईस चिकवा पुत्र मुन्नू चिकवा निवासी ऊंचाहार रोड़, थाना सलोन

वांछित अभियुक्त - पप्पू पटेल निवासी सिटीजन स्कूल के सामने कस्बा , थाना सलोन





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।