रायबरेली: नाले में झोले में मिला अधजला नवजात शिशु का शव, हड़कंप
रायबरेली: रायबरेली जिले से माँ की ममता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। नाले में एक नवजात शिशु का झोले में अधजला शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया , आसपास के गांव के लोगों की भीड़ खट्टा हो गई ज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: नाले में झोले में मिला अधजला नवजात शिशु का शव, हड़कंप | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली जिले से माँ की ममता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। नाले में एक नवजात शिशु का झोले में अधजला शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया , आसपास के गांव के लोगों की भीड़ खट्टा हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से नवजात शिशु का शव वाहन निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
दरअसल रायबरेली जिले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव के एक नाले के किनारे झोले में नवजात शिशु का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ देखने को मिली... हर महिला उस मां को कोस रही थी। जिसने इस कृत्य को अंजाम दिया है। सभी के मुंह से यही आवाज निकल रही थी कि नवरात्रि के दिनों में लोग अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए देवी देवताओं के दरबार में जाकर मत्था टेकते हैं।और जिन लोगों को औलाद का सुख नहीं मिलता है। वह औलाद के लिए मन्नत मांगते हैं लेकिन जिस तरह से झोले में भरकर नवजात शिशु को नाले के किनारे फेंक दिया गया है।
ऐसे में समझा जा सकता है कि जिस मां ने जन्म दिया वह कलयुगी मां से कम नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी करवाई जा रही है
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।