मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली में प्रधान के भाई का हत्यारा गिरफ्तार: जानवरों को खेतों में छोड़ने से परेशान था पड़ोसी, कुल्हाडी से वार कर मार डाला

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 2 दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक,व्यक्ति, पड़ोसी के खेत में जानवर छोड़ देता था। इससे वह बहुत परेशान था। गुस्से में पड़ोसी न…

रायबरेली में प्रधान के भाई का हत्यारा गिरफ्तार: जानवरों को खेतों में छोड़ने से परेशान था पड़ोसी, कुल्हाडी से वार कर मार डाला
रायबरेली में प्रधान के भाई का हत्यारा गिरफ्तार: जानवरों को खेतों में छोड़ने से परेशान था पड़ोसी, कुल्हाडी से वार कर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 2 दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक,व्यक्ति, पड़ोसी के खेत में जानवर छोड़ देता था। इससे वह बहुत परेशान था। गुस्से में पड़ोसी ने व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रोड पर फेंकने जा रहा था। जिससे पुलिस समझे की एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई है। लेकिन उसके मौका नहीं मिला और वह घर पहुंच गया। हत्या करने से पहले उसने खूब शराब पी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन पीआरडी जवानों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।



पुलिस ने बताया कि,'' बृजलाल हत्या मामले में अभियुक्त अमरेश कुमार यादव पुत्र स्व0 छिटई निवासी गड़रियन का पुरवा हाल पता कंसराजपुर मजरे धूता थाना गदागंज रायबरेली को थानाक्षेत्र के ग्राम गडरियन का पुरवा से गिरफ्तार किया गया | जिसकी निशादेही पर 01 अदद कुल्हाडी आलाकत्ल व 02 अदद खून से सनी चादर बरामद की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदागंज पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 अप्रैल 2022 को समय करीब 7:30 बजे सुबह थाना गदागंज पर सूचना प्राप्त हुई कि बृजलाल पुत्र रामप्यारे निवासी ग्राम धूता थाना गदागंज रायबरेली (उम्र करीब 55 वर्ष) का शव उनके खेत मे बने मचान के पास मिला है, सिर पर चोट के निशान हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी डलमऊ/प्रभारी निरीक्षक गदागंज/फॉरेंसिक टीम/पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गदागंज पर मुकदमा अपराध संख्या-82/2022 धारा-302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की प्रारम्भ की गयी थी।




खेतों की ओर जानवर हांकने और सिचाई के लिए लोगों से पानी देने के लिए मना करने पर पड़ोसी ने की थी हत्या

अभियुक्त अमरेश कुमार यादव ने बताया गया कि पूर्व में मैने कुछ खेत बटाई पर लिया था, मुझे लग रहा था कि मृतक बृजलाल पुत्र रामप्यारे उपरोक्त सिचाई विभाग के लोगों से मुझे पानी देने के लिए मना कर देता था। साथ ही बृजलाल अक्सर मेरे खेतों की ओर जानवर हांक देता था । इन्ही कारणों से मैं मृतक बृजलाल से रंजिश मानने लगा था।



अमरेश कुमार यादव ने बताया गया,'' दिनांक 11 अप्रैल 2022 की शाम मैने शराब पी तथा रात्रि में घर से कुल्हाडी लेकर बृजलाल के खेत पर गया जहां वह अपने खेत में बने मचान पर सो रहा था। तभी मैने कुल्हाडी से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और कुल्हाडी को छिपा दिया। तत्तपश्चात मैनें बृजलाल के शव को छिपाने का प्रयास किया किन्तु कुछ आहट सुनकर शव को वहीं खेत मे छोडकर घर की ओर भाग गया । रास्ते में एक पीआरवी गाडी खडी थी तो उन्हे भ्रमित करने के लिए कहा कि साहब वहां से कुछ लोग भागे है, जिससे की कोई मुझ पर शक न करें।



दोनों में अक्सर होता था विवाद

एसपी ने बताया कि बृजलाल यादव के खेत के बगल में ही अमरेश कुमार यादव का खेत है। बृजलाल का खेत अमरेश ने बटाई पर लिया है। अमरेश को लगता था कि उसके खेत में बृजलाल जानवर छोड़ देता है। इससे उसकी फसल बर्बाद हो जाती थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था।


10 अप्रैल की रात बृजलाल अपनी पशुशाला में लेटा था। तभी अमरेश ने शराब पीने के बाद उसे कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। हत्या के बाद अमरेश अपने घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से भी मारपीट की। उसके घर के पास पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगी थी।



पीआरडी के जवानों से आरोपी ने बताया कि गांव के बाहर कुछ लोग भागते हुए नजर आए हैं, लेकिन PRD के जवानों ने आरोपी की बात का अनसुना कर दिया। जिसपर PRD के जवानों ने लापरवाही की थी। इसलिए इन पर भी कार्रवाई की गई है।



11 अप्रैल को बृज लाल का शव मिला था

बता दें, गदा गंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे शिवदत्त, मजरे धुता निवासी बृज लाल यादव (55) के चचेरे भाई ग्राम सभा के प्रधान हैं। रविवार रात बृज लाल खेत की रखवाली करने गए थे। रविवार रात में ही बृज लाल यादव की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी थी।


परिजन बासु यादव ने बताया था, बृज लाल आवारा पशुओं से खेत को बचाने के लिए यहां रात में रुकते थे। उनका किसी से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। सुबह जब घर के कुछ लोग चाय-पानी लेकर खेत जा रहे थे तो गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।