रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अधिवक्ता व सपा नेता अखिलेश कुमार 'माही' पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला आज शाम शहर कोतवाली के मामा चौराहा के पास हुआ। 23 जुलाई, 2022 को मामा चौराहा के पास दो बाइकों पर सवार युवको ने सपा के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश कुमार 'माही' की कार पर ईट/पत्थर से हमला किया व शीशा तोड दिया |
हमले में अधिवक्ता व सपा नेता बाल-बा??? बच गए। हालांकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई| पुलिस ने बलराम , दिलीप और चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई, 2022 शाम करीब 04:30 बजे जिले के थाना भदोखर के मनेहरू पुरे शंकरबक्स गावं निवासी अधिवक्ता अखिलेश कुमार पुत्र राम बरन यादव को मामा चौराहा के पास बाइक सवारों ने घेर लिया। अचानक बाइक सवारों ने चार पहिया गाड़ी पर डंडे ,ईट/पत्थर से हमला शुरू कर दिया। हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | इसके बाद सभी आरोपी भाग गए। घटना के बाद अखिलेश कुमार ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक,'' अखिलेश कुमार पुत्र राम बरन यादव निवासी ग्राम पुरे शंकरबक्स मनेहरू जो स्वंय को पेशे से अधिवक्ता बता रहे है, के द्वारा बताया गया कि करीब 4:30 बजे कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मामा चौराहा के पास दो बाइकों पर सवार युवको द्वारा उनकी चार पहिया गाड़ी पर ईट/पत्थर से हमला किया गया व शीशा तोड दिया गया। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, आस-पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।
अखिलेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0 499/2022 धारा 147, 148, 427, 506 ,34 ,307 भादवि बनाम बलराम यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी चकसीरीहरा थाना भदोखर एवं दिलीप यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी गदियानी थाना भदोखर व 04 अन्य नाम पता अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सूचनाकर्ता वादी द्वारा जिन व्यक्तियों को अभियोग मे नामजद किया गया है उनमे से बलराम यादव पुत्र रामधनी यादव द्वारा अखिलेश कुमार के विरूद्ध पूर्व में दिनांक 25 जून 2022 को थाना भदोखर पर मु0अ0सं0 356/2022 धारा 386,504,506 भादवि पंजीकृत कराया गया है जो विवेचनाधीन है।
पुलिस ने बताया,'',अखिलेश ने बलराम यादव को नामित कर खुद पर जानलेवा हमला करने घटना की तहरीर दी गई है, अत: घटना मैं सत्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। गुण दोष के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।