रायबरेली में होमगार्ड को गंगा नदी में धकेला, दो गिरफ्तार, एक फरार
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की ऊंचाहार थाना पुलिस ने थाना ऊँचाहार क्षेत्र अन्तर्गत ड्यूटीरत होमगार्ड को नदी में धकेलने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | 5 अक्टूबर को ऊंचाहार…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
रायबरेली में होमगार्ड को गंगा नदी में धकेला, दो गिरफ्तार, एक फरार | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की ऊंचाहार थाना पुलिस ने थाना ऊँचाहार क्षेत्र अन्तर्गत ड्यूटीरत होमगार्ड को नदी में धकेलने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | 5 अक्टूबर को ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्यानी घाट पर नवदुर्गा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम स्थल के पास थाना ऊंचाहार से होमगार्ड रामनरेश ड्यूटीरत थे जो कि लोगों को गंगा नदी में बहाव अधिक होने के कारण गंगा नदी में जाने से रोक रहे थे, तभी लवकुश कुमार पुत्र फूलचन्द्र, सतीश कुमार पुत्र सालिकराम, जयकरन पुत्र गुलाब निवासी गण ग्राम खन्धारीपुर मजरे जब्बारीपुर ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड से बहस करने लगे और उन्हें गंगा नदी में धकेलकर गिरा दिया।
मौके पर मौजूद अन्य पुलिस बल द्वारा ड्यूटीरत होमगार्ड को सकुशल बाहर निकाला गया| लवकुश कुमार, सतीश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त जयकरन मौके से भागने में सफल रहा। इस संबंध में होमगार्ड रामनरेश की तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर केस दर्ज दर्ज किया गया था|
मामले में पुलिस ने बताया,' लवकुश कुमार पुत्र फूलचन्द्र , सतीश कुमार पुत्र सालिकराम निवासीगण ग्राम खन्धारीपुर मजरे जब्बारीपुर को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। जबकि फरार जयकरन पुत्र गुलाब निवासी ग्राम खन्धारीपुर मजरे जब्बारीपुर की तलाश की जा रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।