मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: वन विभाग के कर्मचारी और लालगंज कोतवाली पुलिस पर पैसे लेकर पेड़ कटाने का आरोप, वीडियो वायरल, जांच के आदेश

लालगंज/रायबरेली: सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लकड़ी ठेकेदार वन विभाग में तैनात संजय नामक कर्मचारी समेत लालगंज कोतवाली में तैनात कुशवाहा ड्राइवर पर पेड़ कटान को लेकर र…

रायबरेली: वन विभाग के कर्मचारी और लालगंज कोतवाली पुलिस पर पैसे लेकर पेड़ कटाने का आरोप, वीडियो वायरल, जांच के आदेश
रायबरेली: वन विभाग के कर्मचारी और लालगंज कोतवाली पुलिस पर पैसे लेकर पेड़ कटाने का आरोप, वीडियो वायरल, जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

लालगंज/रायबरेली: सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लकड़ी ठेकेदार वन विभाग में तैनात संजय नामक कर्मचारी समेत लालगंज कोतवाली में तैनात कुशवाहा ड्राइवर पर पेड़ कटान को लेकर रुपए लेने का आरोप लगा रहा है।



 वायरल वीडियो में ठेकेदार अपना नाम राकेश उर्फ चिरकुट निवासी मठ बता रहा है! उसका कहना है कि पेड़ कटान को लेकर वन विभाग में तैनात कर्मचारी संजय तथा कोतवाली में तैनात सिपाही राम भजन व कुशवाहा ड्राइवर से उसकी बात है।आधी ट्राली का पैसा दिया है शेष बकाया है।



हालांकि यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो की बाबत रेंजर फिरोज खान का कहना है कि वीडियो लगभग एक साल पुराना है।वन विभाग में तैनात संजय नामक कर्मचारी का स्थानांतरण सलवन हो चुका है।



उल्लेखनीय है कि कोतवाली में तैनात चालक इंद्रजीत कुशवाहा द्वारा पेड़ कटान को लेकर कथित अवैध वसूली का एक वीडियो बुधवार को भी इंटरनेट मीडिया ट्विटर पर वायरल हुआ था, जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी है।






रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।