मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली: युवती के परिजनों ने शादी से किया इंकार तो युवक ने मौत को लगाया गले

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना क्षेत्र के देवगांव में युवती के परिवार द्वारा शादी से इंकार करने से युवक ने गुरुवार की देर रात सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पत…

रायबरेली: युवती के परिजनों ने शादी से किया इंकार तो युवक ने मौत को लगाया गले
रायबरेली: युवती के परिजनों ने शादी से किया इंकार तो युवक ने मौत को लगाया गले | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना क्षेत्र के देवगांव में युवती के परिवार द्वारा शादी से इंकार करने से युवक ने गुरुवार की देर रात सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



देवगांव निवासी विशाल (22) की बीते दो वर्ष पहले उन्नाव जिले के एक गांव से तय हुई थी। इसमें बरिच्छा ब्यवहार व गोद भराई की रस्में भी पूरी हो गई, लेकिन दुल्हन की मां ने शादी करने से इंकार कर दिया। विशाल अपनी मंगेतर (होने वाली पत्नी) से प्रतिदिन बातचीत करता था।



दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे। बताया जाता है कि गुरुवार रात भी विशाल ने उससे फोन पर बात की। इसके कुछ देर बाद रात लगभग साढ़े दस बजे उसने पहले अपने मोबाइल के व्हाट्सएप की डीपी में सल्फास के पाउच की फोटो लगाई, उसके बाद उसे खा लिया।



इसके बाद हालत बिगड़ने पर आनन-फानन परिवारीजन उसे सीएचसी खीरों ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन जब उसे लेकर जिला अस्पताल पहु??चे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 




मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से मृतक विशाल की मां लक्ष्मीदेवी, पिता रामभवन, भाई विक्रम और विकास, बहन प्रतिमा और अनुष्का सहित सभी परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक खीरों नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।