मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह के साथ गीत गाकर रागिनी विश्वकर्मा ने रचा इतिहास

इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह का ग्लोबल लेबल पर वायरल हुआ मेनियाक में गोरखपुर की गायिका रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी गाना गाकर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं रागिनी की आवाज पर बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस ईशा गुप…

इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह के साथ गीत गाकर रागिनी विश्वकर्मा ने रचा इतिहास
इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह के साथ गीत गाकर रागिनी विश्वकर्मा ने रचा इतिहास | फ़ोटो: TVL News


इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह का ग्लोबल लेबल पर वायरल हुआ मेनियाक में गोरखपुर की गायिका रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी गाना गाकर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं रागिनी की आवाज पर बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने डांस का तड़का लगाया है। यह गाना ग्लोबल स्तर पर वायरल हो गया है और अब तक लगभग चालीस मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं।।साथ ही पिछले तीन दिनों से  यह गाना यूट्यूब म्यूजिक सेक्शन में नंबर वन ट्रेडिंग में है।


गौरतलब है कि ग्लोबल स्तर रातों-रात स्टार बनी रागिनी विश्वकर्मा गोरखपुर, तरकुलहा की रहने वाली हैं। वह शुरू शुरू में मेला, सड़क चौराहा, मंदिर पर हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाती थी और पिछले चार सालों से वह सोशल मीडिया में अनुराग इंटरटेनमेंट और रागनी विश्वकर्मा यूट्यूब चैनल से गाने गाकर संगीतप्रेमियों का मनोरंजन कर रही हैं। उनका पहला वायरल भोजपुरी गाना 'पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला' को काफी पसंद किया गया था और उन्हें एक नई पहचान मिली।


मानियाक सांग में भोजपुरी गाना दिदिया के देवरा गाने के बारे में बातचीत के दौरान रागिनी विश्वकर्मा ने कहा कि 'हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा का कॉल मेरे सर दिवाकर शर्मा के पास आया था। जब यह गाना मैंने वाराणसी में रिकॉर्ड किया था, तब यह नहीं पता था कि यह गाना हनी सिंह पाजी के साथ आएगा। सिर्फ मुझे इतना पता था कि बॉलीवुड के लिए गाना गाने का मुझे मौका मिल रहा है।' उन्होंने आगे बताया कि यह गाना गोरखपुर के रहने वाले अर्जुन अजनबी ने लिखा है। जब 'मानियाक' फुल सांग टी-सीरीज से रिलीज हुआ तो उसे देखकर मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद देने वाले सभी शुभ चिंतकों व सपोर्ट करने वालों तथा दर्शकों को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।'




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।