मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य: CM बघेल से मिला अखिल भारतीय कुर्मी महासभा का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज, गुरुवार (11 अगस्त 2022) शाम राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। गौरतलब है कि राज…

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य: CM बघेल से मिला अखिल भारतीय कुर्मी महासभा का प्रतिनिधिमंडल
छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य: CM बघेल से मिला अखिल भारतीय कुर्मी महासभा का प्रतिनिधिमंडल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज, गुरुवार (11 अगस्त 2022) शाम राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में 10 से 12 अगस्त तक अखिल भारतीय कुर्मी समाज तथा मतदाता जागृति मंच के तत्वावधान में महासभा का आयोजन किया गया है। महासभा में देश के विभिन्न राज्यों से कुर्मी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। 



मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हर समाज तथा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। इनमें नवाचार का प्रयोग करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को रोजगार का भरपूर अवसर मिले। साथ ही उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो। उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यक्रमों से पूरे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। इससे किसान, मजदूर, गरीब, आदिवासी सहित सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलने लगे हैं।

 

 
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री आर.एस. कनौजिया आदि ने भी संबोधित किया और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। 



प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी समाज एवं मतदाता जागृति मंच श्री नंदकुमार बघेल तथा अन्य पदाधिकारी सर्वश्री संतोष कुमार, क्रांतिकुमार, नारायण सिंह, अनिल कुमार चौधरी, श्याम पटेल, सुनील देशायी, विमल साहू, सुनील गहलोत, श्रीमती शर्मिला जोहरी, डॉ. दीनानाथ वर्मा, के.पी. कुर्मवंशी, डी.पी. पटेल, सुश्री पूजा मौरे, सुश्री प्रतिभा सिंह, विजय पटेल, डी.राजशेखर रेड्डी, रमाशंकर पटेल आदि शामिल





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।