मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए CM भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम छतौद में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। तिल्दा राज इकाई प्रधान श्…

छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए CM भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए CM भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम छतौद में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। तिल्दा राज इकाई प्रधान श्री ठाकुर राम वर्मा की अगुवाई में समाज के प्रतिनिधियों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन में कहा कि समाज को आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर वृद्धि के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा लड़के और लड़कियों के बीच के अंतर मिटाने का आव्हान किया। 



उन्होंने समाज के युवाओं से केवल सरकारी नौकरी में ध्यान न देकर व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इससे उनके आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है और इसे लगातार और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है, इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में नरवा योजना का संचालन किया जा रहा है।




इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा,पू र्व विधायक श्री जनकराम वर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री टंक राम वर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुमन नायक, धरसींवा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत वर्मा, तिल्दा की जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा सहित छतौद की सरपंच श्रीमति कविता वर्मा और बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।