रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को खरीदने के लिए 'मनी बैग' लेकर घूम रही है और झारखंड में सरकार को गिराने के लिए विधायकों पर दबाव बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और आयकर का उपयोग कर रहे हैं।
झारखंड के विधायकों के छत्तीसगढ़ आने को लेकर विपक्ष के बयान पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा,''डर यही है कि भाजपा थैला लेकर खरीदने का प्रयास कर रही है। ED, आयकर विभाग से डराने का काम..यही तो लगातार कर रहे हैं|
CM बघेल ने कहा,''रमन सिंह बताएं कि यहां हमारी पार्टी के, गठबंधन के विधायक (झारखंड से) आए हैं। वे (BJP) तो दूसरी पार्टी के नेताओं का अपहरण करके ले जाते हैं। म.प्र., राजस्थान, कर्नाटक और अभी महाराष्ट्र के विधायकों को ले गए थे...भाजपा विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही|
पूर्व CM और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा,'''भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।