मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राजस्थान : गैस से भरा ट्रक टकराकर फटा, आग से कई जिंदा जले

राजस्थान में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसे में ट्रक तथा बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। इस भीषण हादसे और अग्निकांड में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और लगभ…

राजस्थान : गैस से भरा ट्रक टकराकर फटा, आग से कई जिंदा जले
राजस्थान : गैस से भरा ट्रक टकराकर फटा, आग से कई जिंदा जले | फ़ोटो: TVL News

राजस्थान में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसे में ट्रक तथा बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। इस भीषण हादसे और अग्निकांड में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है 




और लगभग 40 अन्य घायल हुए हैं। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि पांच लोगों की मौत हुई है। इससे पहले जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी ने कहा था कि हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब गैस से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया। 


अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल ले जाया गया। एक चिकित्सक के अनुसार आग में झुलसे 24 से अधिक लोगों को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।