मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे, आजम खां पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया: अखिलेश यादव

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर है। लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह क…

प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे, आजम खां पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया: अखिलेश यादव
प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे, आजम खां पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर है। लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की भूमिका में होंगे तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा? भाजपा ने यह जो नई परम्परा शुरू की है, लोकतंत्र के लिए खतरा है। 


 यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां साहब पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया है। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ है जितना भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां साहब के साथ किया है। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है। लोकतंत्र में अपने विरोधियों को फर्जी ढंग से कभी नहीं फंसाया गया था। 



योगी सरकार पर हमला करते हुए यादव ने कहा कि,“ सरकार ने आज तक नहीं बताया कि पिछले इंवेस्टर्स समिट से कितना निवेश आया। सच्चाई यह है कि जमीन पर कोई निवेश नहीं उतरा। उत्तर प्रदेश में कहां कौन सा कारखाना लगा। पिछली बार की तरह यह सरकार इस बार भी झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि जो मिल जा रहा है सरकार उसी से एमओयू कर ले रही है। सब लोग देख रहे हैं कि एक उद्योगपति किस तरह से डूब रहा है। तब अन्य लोग निवेश करने करने कैसे आएंगे।



"पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। आज़म खान साहब पर सब झूठे मुकदमे लगे हैं, अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे?''- अखिलेश यादव


''समाजवादी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे लगे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी ने जो नई परंपरा चलाई है यह लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। लोकतंत्र में यह स्वस्थ व्यवहार नहीं है कि आप अपने पॉलिटिकल लोगों पर झूठे मुकदमे लगाएं'' - अखिलेश यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।