मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी : शख्स ने पार की हैवानियत की इंतहा, पत्नी के चरित्र पर था शक तो एल्युमिनियम की तार से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है| यहाँ शख्स ने हैवानियत की इंतेहा पार कर दी है| शख्स ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से उसके (पत्नी) प्राइवेट प…

यूपी : शख्स ने पार की हैवानियत की इंतहा, पत्नी के चरित्र पर था शक तो एल्युमिनियम की तार से सिल दिया प्राइवेट पार्ट
यूपी : शख्स ने पार की हैवानियत की इंतहा, पत्नी के चरित्र पर था शक तो एल्युमिनियम की तार से सिल दिया प्राइवेट पार्ट | फ़ोटो: TVL News

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है| यहाँ शख्स ने हैवानियत की इंतेहा पार कर दी है| शख्स ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से उसके (पत्नी) प्राइवेट पार्ट ही सिल दिए । युवक ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में एल्युमिनियम की तारों से टांके लगा दिए| दिल को झकझोर देने वाली वाली यह घटना शनिवार की है| पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है| पत्नी  का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है|




रामपुर जिले के थाना मिलक में शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को एल्युमिनियम के तार से सिल दिया |पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध बनाती है| इसी शक के चलते उसने पहले पत्नी को पीटा, उसके हाथ-पांव चारपाई से बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सके और फिर बिजली के तार के अंदर से एल्युमिनिय का तार निकाला और उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया| इसके बाद उसने पत्नी का हाथ पांव खोले और वहां से भाग गया|



इसके बाद महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया| पीड़िता महिला ने कहा कि,'मुझे पाप समझता है| इसलिए उसने मेरे अंदर टांके लगा दिए'| सुबह 6 बजे रहे थे, उसने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दोनों पैर को बांध कर तांबे के तार से टांके लगा दिए| 



 महिला के तहरीर पर एसपी शगुन गौतम ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी| देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया| रामपुर जिले के मिलक कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गाव में रहने वाला पीड़िता का पति (रमेश) मजदूरी करता है, दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी| 




रमेश ने बताया कि,''वह गांव में एक दूसरे युवक से मिलती थी और उसके साथ उसके अवैध संबंध थे|मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया. मैंने उससे कहा कि यह सही नहीं है|मैंने उसे मनाने की कोई भी कोशिश नहीं छोड़ी|तभी मैं गुस्सा हो गया और मैंने उसके प्राइवेट पार्ट में एल्युमिनियम के तारों से टांके लगा दिए|




पुलिस ने कहा कि,''20-03-2021 को थाना मिलक पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जिसका विवाह 02 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके पति द्वारा दहेज की मांग करते हुये उसके साथ मारपीट की गयी तथा अमानवीय कृत्य किया गया। महिला की तहरीर एवं चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर थाना मिलक पर मु0अ0सं0-109/21 धारा 498 ए, 323, 326, 506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया। महिला की हालत सामान्य है। महिला के साथ मारपीट और अमानवीय कृत्य करने वाले उसके पति को रठौंडा चौराह से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।