रांची: झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा,''भाजपा के लोग एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाने में लगे हुए हैं| ये (भाजपा) लोग गृह युद्ध की स्थिति पैदा करना चाहते हैं और दंगा कर चुनाव जीतना चाहते हैं| लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब तक यहां UPA की सरकार है तब तक ऐसे मंसूबे को हवा नहीं मिलेगी|
विधानसभा में CM हेमंत सोरेन ने कहा,''आज ये ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं कि एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाने में लगे हुए हैं। ये गृह युद्ध की स्थिति पैदा करना चाहते हैं और दंगा कर चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब तक यहां UPA की सरकार है तब तक ऐसे मंसूबे को हवा नहीं मिलेगी|
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वासमत जीता। सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रस्ताव 81 सदस्यीय सदन में 48 मतों से पारित हुआ। भाजपा, उसकी सहयोगी आजसू पार्टी और दो निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा बहिष्कार के बीच प्रस्ताव पारित किया गया था।
इससे पहले, उन्होंने सदन को संबोधित किया| यह कहते हुए कि राज्य सरकार के सामने बाधाएं पेश की जा रही हैं, सोरेन ने कहा कि बंगाल में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस विधायकों को ख़रीदने की जिम्मेदारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास है ..“हमारे तीन विधायक बंगाल में हैं। हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों को ख़रीदने का) असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर है। वे इसकी जांच के लिए उन राज्यों में जाने वाली पुलिस के साथ सहयोग नहीं करते हैं।"