रांची: झारखंड में कांग्रेस-JMM-राजद गठबंधन (Congress-JMM-RJD alliance) में बेहतर तालमेल के लिए नौ सदस्यीय समन्वय समिति (Nine-member coordination committee) का गठन किया गया है। नौ सदस्यीय समन्वय समिति की अध्यक्षता JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे।
दरअसल, झामुमो (JMM) की ओर से राज्यसभा के लिए पार्टी नेता महुआ माजी को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि यहां कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारना चाहती थी। बताया जा रहा है कि ऐसे में राज्यसभा सीट न मिलने से झारखंड कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व झामुमो से नाराज हो गया है।
इससे पहले, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा था,'' कांग्रेस ने अपना गठबंधन फर्ज हमेशा निभाया है। यह हमारे लिए बहुत हताशा वाली बात है कि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जो बात हुई, इसके बावजूद उन्होंने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। वो बात करके आए थे वहां पर कुछ और सहमति बनी और यहां पर आकर उन्होंने अपना निर्णय ले लिया। गठबंधन धर्म दोनों तरफ से चलते रहना चाहिए।
JMM-कांग्रेस की खींचतान पर झारखंड कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा था,,''कांग्रेस की कार्यकर्ता होने के नाते ये बहुत निराशाजनक है कि उधर सोनिया जी के साथ कुछ और बात हुई तथा इधर खुद से निर्णय लिया गया। गठबंधन धर्म का पालन दोनों को करना चाहिए| दोनों मिलकर बेहतर काम कर सकते हैं और मिलकर काम करने से कोई निराश नहीं होगा। हम उम्मीद करते है कि इस मतभेद को जल्द ठीक किया जाना चाहिए ताकि इसका राज्य पर प्रभाव न पड़े|