मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रांची हिंसा ....“निर्दोष लोग बिल्कुल नहीं फसेंगे और दोषी बचेंगे नहीं”: रांची में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू, अनुसंधान टीम का गठन, अब तक 9 FIR; फ्लैग मार्च

रांची: रांची में 10 जून को हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला। हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया था, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है| भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादा…

रांची हिंसा ....“निर्दोष लोग बिल्कुल नहीं फसेंगे और दोषी बचेंगे नहीं”: रांची में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू, अनुसंधान टीम का गठन, अब तक 9 FIR; फ्लैग मार्च
रांची हिंसा ....“निर्दोष लोग बिल्कुल नहीं फसेंगे और दोषी बचेंगे नहीं”: रांची में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू, अनुसंधान टीम का गठन, अब तक 9 FIR; फ्लैग मार्च | फ़ोटो: TVL News

रांची:  रांची में 10 जून को हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला। हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया था, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है| भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद जिला प्रशासन ने 10 जून को इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। रांची में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं|



रांची हिंसा के बाद कुल अब तक नौ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं जिसमें पुलिस के द्वारा दर्ज FIR में 26 लोगों को नामज़द किया गया है| दस हज़ार से अधीक अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में बिना अनुमति के जुलूस , पुलिस पर गोली चलने , सरकारी संपति को नुक़सान और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाये गए हैं|



रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झा ने बताया, "अभी कई जगह पर FIR दर्ज़ किए गए हैं। हम उन सभी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में जांच की जा रही है।"अभी स्थिति सामान्य है और इंटरनेट सेवाएं शुरू हो चुकी है। 



रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झा ने बताया,'''निर्दोष लोग बिल्कुल नहीं फसेंगे और दोषी बचेंगे नहीं। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और आपसी सौहार्द बना कर रखें। 100 के आस-पास लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ किया गया है जिसमें कुछ लोग नामजद हैं|



रांची हिंसा पर DIG अनीश गुप्ता ने बताया,''अनुसंधान टीम का गठन हुआ है जिसका नेतृत्व सिटी SP कर रहे हैं। जहां-जहां घटना हुई वहां पर मजिस्ट्रेट और पुलिस के बयान पर FIR दर्ज़ हुई है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति या उसकी संपत्ति को नुकसान हुआ है तो उसके आधार पर भी FIR दर्ज़ हुई है| मामले में कुछ नामजद अभियुक्त भी शामिल हैं। SIT घटना क्षेत्र में CCTV का अवलोकन कर रही है। उसमें जो भी दोषी होंगे उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 



 रांची के DIG अनीश गुप्ता ने बताया,'''अभी तक मामले में 8 FIR दर्ज़ की गई हैं...और हमें जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन पर भी अनुसंधान चल रहा है। अभी तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जो भी चेहरे सामने आए हैं उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी|



रांची उपायुक्त छवि रंजन ने बताया,''पूरे रांची शहर और ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी थाना में धारा 144 लागू नहीं है। केवल 6 थाना में धारा 144 लागू है और उसमें भी आम जनता को असुविधा ना हो उसके लिए 1 बजे से 5 बजे तक छूट दी गई है। इस दौरान 4 या उससे कम लोग जाकर अपना जरूरी सामान ले सकते हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।