मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रणवीर सिंह और आदित्य धर अपनी फिल्म की अगली शेड्यूल शूरू करने से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे गोल्डन टेंपल

पावरहाउस रणवीर सिंह और प्रशंसित फिल्म निर्माता आदित्य धर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म के अगले शेड्यूल को शुरू करने से पहले अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे। गुरुद्वारा की यात्रा,उन दोनों की ओर से शहर…

रणवीर सिंह और आदित्य धर अपनी फिल्म की अगली शेड्यूल शूरू करने से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे गोल्डन टेंपल
रणवीर सिंह और आदित्य धर अपनी फिल्म की अगली शेड्यूल शूरू करने से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे गोल्डन टेंपल | फ़ोटो: TVL News

पावरहाउस रणवीर सिंह और प्रशंसित फिल्म निर्माता आदित्य धर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म के अगले शेड्यूल को शुरू करने से पहले अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे। गुरुद्वारा की यात्रा,उन दोनों की ओर से शहर की पवित्रता और इसकी समृद्ध विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित का  मानो एक हार्दिक संकेत है। पीढ़ियों से, अमृतसर लोगों के लिए आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक रहा है और अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू करने से पहले मंदिर जाना चाहते थे। टीम ने पहले बैंकॉक में एक विस्तृत शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और अब  यहां से उनका दूसरा शेड्यूल शुरू होगा।


इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा, दो दिग्गज़ों को एक करती है।आदित्य धर, जिनकी पहली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जिसने सारे रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिये थे जोकि आज भी लोगों के दिलों के करीब है वही रणवीर सिंह उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने एक्टिंग के  दम पर बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाया है, और हालही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में उनके द्वारा निभाया गया किरदार सब का फेवरेट बन गया। अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सुपर-हिट सफलता के बाद, बहुमुखी और लाखों दिलों की धड़कन रणवीर सिंह, आदित्य धर के गहन निर्देशन के तहत एक और करियर-परिभाषित प्रदर्शन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।



इस फ़िल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे और आदित्य धर और लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियो के तहत किया है। यह फिल्म उनके हालिया सुपरहिट सहयोग “आर्टिकल 370” के बाद आ रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कलाकार हैं। इस तरह के दिग्गज कलाकारों की टुकड़ी और धार की दमदार कहानी के साथ, यह प्रोजेक्ट जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।