मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शुरू हुआ रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव का बैंकॉक में 'संघर्ष 2', सामने आई किलेप कि तस्वीर

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी व फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार की आगामी भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' की मुहूर्त कर बैंकॉक में शूटिंग शुरू हो गई है। निर…

शुरू हुआ रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव का बैंकॉक में 'संघर्ष 2', सामने आई किलेप कि तस्वीर
शुरू हुआ रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव का बैंकॉक में 'संघर्ष 2', सामने आई किलेप कि तस्वीर | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी व फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार की आगामी भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' की मुहूर्त कर बैंकॉक में शूटिंग शुरू हो गई है। निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बैंकॉक से संघर्ष 2 के क्लेप और पूरी टीम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि संघर्ष 2 की बैंकॉक में शूटिंग शुरू इसके साथ ही फ़िल्म की पूरी यूनिट का नाम लिखा हुआ है।  




"SANGHARSH 2". Shooting starting in Bangkok

Star Cast : Khesari Lal Yadav, Megha Shree, Mahi Shrivastava, Saba Khan,Vineet Vishal, Neelam Vashisth, Vinod Mishra, Samarth Chaturwedi . Director: Parag Patil, Co-Producer : Kuldeep Srivastava, Writer & Story : Veeru Thakur, Music : Krishna Bedardi, Marketed By : Vijay Yadav, Presented by :Jitendra Gulati & Worldwide Channel, Producer: Ratnakar Kumar, DOP : R R Prince, Costume.: Badsha।


'संघर्ष2' को कई शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। पहला शेड्यूल बैंकाक में शुरू हो गया है। इसके बाद इसके दूसरे शेड्यूल के भारत के कच्छ और गोरखपुर में पूरा किया जाएगा। फिर तीसरे शेड्यूल के लिए फिल्म की यूनिट दुबई का रुख करेगी।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 में खेसारी के अपोजिट साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री मेघाश्री नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, अदाकारा सबा खान, विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा और समर्थ चतुर्वेदी सहित कई अन्य कलाकार हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार की संघर्ष 2 एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल, सह- निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, राइटर एंड स्टोरी वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, डीओपी आरआर प्रिंस, कॉस्ट्यूम बादशाह, मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

इसको लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमने फिल्म इसी लिए इतना डिले किया क्योंकि हम चाहते थे कि जब संघर्ष 2 बने तो दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले। फ़िल्म की कहानी एक दम फ्रेस है। इसमें आपको खेसारी की कॉमेडी, एक्शन और रोमांस का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा। इसमें  दर्शकों को पहली बार खेसारी के कई शेड देखने को मिलेंगे।


फिल्म को लेकर खेसारी ने कहा कि हमने आज से शूटिंग शुरू कर दी है। निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल के साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं। इनके साथ मेरी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी जमती है। दोनों ही मेरे बड़े भाई है जो वो कहते हैं मैं वैसा ही करता हूँ। एक निर्देशक ही एक्टर से काम करा सकता हैं। वो पराग पाटिल है जो संघर्ष 2 को एक बार फिर से बुलंदियों तक ले जाएंगे। और निर्माता रत्नाकर कुमार का मार्केटिंग स्किल बहुत ही स्ट्रॉग है जिसके बल पर हम एक बार फिर से इतिहास रचेंगे।


आपको बता दें कि फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये एक दम अलग होने वाली है। कहानी के हिसाब से ही फिल्म में कलाकारों का चयन किया गया है। फिल्म में खेसारी के अपोजिट मेघाश्री की जोड़ी दर्शकों के सर चढ़कर बोलने वाली है। दर्शकों को देश से लेकर विदेश तक की बेहतरीन लोकेशन देखने को मिलेगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।