मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर मिली नाबालिग छात्रा की लाश: ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक पर शक, रेलवे ट्रैक पर मिली लड़की की स्कूटी

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में अपहरण के 2 दिन बाद मिली नाबालिग लड़की (15) की लाश। रेवाड़ी शहर में दो दिन पहले किडनैप हुई 10वीं की छात्रा का शव बुधवार ,0 1 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र में रेवाड़ी-रोहतक ह…

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर मिली नाबालिग छात्रा की लाश: ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक पर शक, रेलवे ट्रैक पर मिली लड़की की स्कूटी
रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर मिली नाबालिग छात्रा की लाश: ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक पर शक, रेलवे ट्रैक पर मिली लड़की की स्कूटी | फ़ोटो: TVL News

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में अपहरण के 2 दिन बाद मिली नाबालिग लड़की (15) की लाश। रेवाड़ी शहर में दो दिन पहले किडनैप हुई 10वीं की छात्रा का शव बुधवार ,0 1 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र में रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रामगढ़ चौक के निकट पड़ा मिला। छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या की गई| लड़की गर्दन व पेट पर चाकू के वार के कई निशान मिले हैं।  शव के पास ही एक चाकू भी मिला है। 


रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर कुंभावास के पास रेलवे ट्रैक पर लड़की की स्कूटी मिली है| यहाँ शहर के ही रहने वाले एक युवक (25)  ने 31 जनवरी की शाम को मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी| अंदेशा है कि युवक ने लड़की की हत्या कर हाईवे के किनारे शव लाकर फेंका। उसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर जान दी|


मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी करने वाले युवक पर परिजनों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस अब उस एंगल से भी जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी शहर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। 31 जनवरी की सुबह वह घर से स्कूल के लिए गई थी लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश भी की।


परिजनों ने बुधवार की सुबह सदर थाना में शिकायत देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आशंका जताई जा रही है कि अपहरण करने के बाद नाबालिग की चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया।


पुलिस का मानना है कि ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाला युवक छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रा की हत्या युवक ने ही की है। छात्रा के शव के पास ही एक चाकू भी मिला है। पुलिस युवक की स्कूटी पर मिले खून के निशान की भी जांच कराएगी।


रेवाड़ी के DSP सुभाष चंद ने बताया, "सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक छात्रा का शव मिला है। उसकी हत्या चाकू से की गई थी। जानकारी मिली कि लड़की को एक लड़का तंग करता था इसी एंगल से हम कार्रवाई कर रहे हैं।" जिस रेलवे ट्रैक पर लड़की की स्कूटी मिली थी वहां पर उस लड़के ने खुदकुशी कर ली। जांच जारी है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।