मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मिस्टर बीन बनने का सपना देखने वाले ऋषभ जैन बने 'राजू', मिलिए सितारे ज़मीन पर के इस चुलबुले किरदार से!

जैसे ही सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर सामने आया, तब से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2007 की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर की रूहानी अगली कड़ी मानी जा रही ये फिल्म एक…

मिस्टर बीन बनने का सपना देखने वाले ऋषभ जैन बने 'राजू', मिलिए सितारे ज़मीन पर के इस चुलबुले किरदार से!
मिस्टर बीन बनने का सपना देखने वाले ऋषभ जैन बने 'राजू', मिलिए सितारे ज़मीन पर के इस चुलबुले किरदार से! | फ़ोटो: TVL News

जैसे ही सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर सामने आया, तब से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2007 की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर की रूहानी अगली कड़ी मानी जा रही ये फिल्म एक दिल छू लेने वाला फैमिली एंटरटेनर है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बढ़ते उत्साह के बीच फिल्म के मेकर्स धीरे-धीरे इसकी कास्ट से पर्दा उठा रहे हैं। अब बारी है फिल्म के एक खास किरदार ऋषभ जैन उर्फ राजू से मिलने की।

बचपन से मिस्टर बीन बनने का सपना देखने वाले ऋषभ जैन फिल्म सितारे ज़मीन पर में राजू का किरदार निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने जैसे ही उनका इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया, ऋषभ ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “राजू तो जाहिर है लीड है फिल्म का, आखिरकार आमिर सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहा है। उनकी मां ने भी एक दिलचस्प बात जोड़ी, “जब इसके चेहरे पर दाढ़ी होती है, तब ये राजू बन जाता है, और जब नहीं होती तो वापस ऋषभ।” आखिर में ऋषभ ने फिल्म के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, “यह मेरी बेस्ट टीम है — और यही है हमारी टीम सितारे!"

जैसे ही मेकर्स ने वीडियो शेयर किया, उन्होंने कैप्शन में लिखा है –

"राजू को मिलकर आपका भी दिल गार्डन-गार्डन हो जायेगा।
तो देखें #SitaareZameenPar 20 जून को सिर्फ सिनेमाघरों में। ट्रेलर अब आउट है!"


आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।