बस्ती जिले के बेइली स्थित जयपुरिया स्कूल की छात्रा रिया ने जीता नेशनल अवार्ड, गोवा में होंगी सम्मानित
कलवारी: लुम्बिनी दुद्धी मार्ग स्थित विकास क्षेत्र बहादुरपुर के बेइली स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा रिया मौर्या ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक जीता…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती जिले के बेइली स्थित जयपुरिया स्कूल की छात्रा रिया ने जीता नेशनल अवार्ड, गोवा में होंगी सम्मानित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कलवारी: लुम्बिनी दुद्धी मार्ग स्थित विकास क्षेत्र बहादुरपुर के बेइली स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा रिया मौर्या ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक जीता है। कक्षा एक की छात्रा रिया मौर्य ने लिटिल हैंड्स ओलम्पियाड में भाग लिया था जिसका आयोजन एक्सट्रा स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर किया था। रिया मौर्या ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिया को 21 व 22 जून को गोवा में सम्मानित किया जाएगा।
बीज और कृषि रसायन के बड़े व्यवसायी अशोक मौर्य ने बताया कि सोनिया घाट स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के मालिक मेरे बड़े भाई आशाराम मौर्य शिक्षा के प्रति बहुत ही जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसाय में अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद मेरा परिवार बच्चों के पठन पाठन हेतु प्रचुर मात्रा में समय निकालता है। छात्रा रिया मौर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता - पिता, चाचा और गुरुजनों को दिया है।
विद्यालय के निदेशक विशाल सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष जोशी, मनीष अग्रवाल, हिमांशू सेन ने छात्रा व उसके परिजनों को बधाई दिया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।