मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

आरएसवीपी ने आगामी थ्रिलर, 'ए थर्सडे' से स्कूल शिक्षक की भूमिका में यामी गौतम का पहला लुक किया रिलीज़!

रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी ने ब्लू मंकी फिल्म्स के साथ अपनी आगामी डायरेक्ट-टू-डिजिटल थ्रिलर 'ए थर्सडे' से आखिरकार यामी गौतम का बहुप्रतीक्षित लुक रिलीज़ कर दिया है जिसमें वह एक शिक्षक की भूमिका निभा…

आरएसवीपी ने आगामी थ्रिलर, 'ए थर्सडे' से स्कूल शिक्षक की भूमिका में यामी गौतम का पहला लुक किया रिलीज़!
आरएसवीपी ने आगामी थ्रिलर, 'ए थर्सडे' से स्कूल शिक्षक की भूमिका में यामी गौतम का पहला लुक किया रिलीज़! | फ़ोटो: TVL News

रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी ने ब्लू मंकी फिल्म्स के साथ अपनी आगामी डायरेक्ट-टू-डिजिटल थ्रिलर 'ए थर्सडे' से आखिरकार यामी गौतम का बहुप्रतीक्षित लुक रिलीज़ कर दिया है जिसमें वह एक शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखित, यह फिल्म गुरुवार को होने वाली अकल्पनीय घटनाओं पर आधारित है।



आरएसवीपी मूवीज़ ने सोशल मीडिया पर यामी का लुक साझा करते हुए लिखा,"The Mastermind - who is behind all that happened on #AThursday.

Presenting the first Look of @YamiGautam who is playing the role Of a playschool teacher who does the unthinkable - taking 16 kids as hostages, in this direct to digital thriller!"  



प्रतिभाशाली अभिनेत्री फ़िल्म में नैना जायसवाल नामक एक सिंपल स्कूल शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। उनका लुक बहुत सिंपल रखा गया है, जिसने उनके किरदार के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है।


फिल्म एक बुद्धिमान प्ले स्कूल शिक्षक की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 16 बच्चों को बंधक बना लेती है।



ए थर्सडे के निर्माता, रोनी स्क्रूवाला आरएसवीपी के तहत ए थर्सडे का निर्माण करेंगे क्योंकि वह हमेशा नई स्क्रिप्ट और प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं।



इस दिलचस्प थ्रिलर में नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी, माया सराओ जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें यामी गौतम प्रमुख भूमिका में हैं।



आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित ए थर्सडे, 2021 में डिजिटल रूप से रिलीज़ होगी जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।