मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सहारनपुर के जंगल में लटका मिला शिक्षक-छात्रा का शव: सत्रह दिन पहले नाबालिग को लेकर फरार हुआ था टीचर, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ अंतर्गत जंगल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों नागल थाना इलाके के रहने वाले थे। 45 वर्षीय व्यक्ति एक इंटर कॉलेज में…

सहारनपुर के जंगल में लटका मिला शिक्षक-छात्रा का शव: सत्रह दिन पहले नाबालिग को लेकर फरार हुआ था टीचर, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश
सहारनपुर के जंगल में लटका मिला शिक्षक-छात्रा का शव: सत्रह दिन पहले नाबालिग को लेकर फरार हुआ था टीचर, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ अंतर्गत जंगल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों नागल थाना इलाके के रहने वाले थे। 45 वर्षीय व्यक्ति एक इंटर कॉलेज में टीचर था। 45 वर्षीय टीचर अपनी नाबालिग स्टूडेंट को लेकर 17 दिन पहले घर छोड़कर भाग गया था। किशोरी के पिता ने व्यक्ति के खिलाफ नागल थानने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार की रात (20.09.2022 को) दोनों के शव थाना बिहारीगढ़ के मोहण्ड के जंगल में पेड़ से लटके मिले।



पुलिस को थाना बिहारीगढ़ के मोहण्ड के जंगल में दो शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। SSP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जंगल में युवक व युवती का शव मिलने की सूचना पर SS द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 



परिजनों के मुताबिक,'' दोनों 3 सितंबर को फरार हो गए थे| मामले की रिपोर्ट 4 सितंबर को नागल थाने में दर्ज हुई थी| मंगलवार की रात बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दो लाश जंगल में पेड़ पर लटकी हुई है| मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को पेड़ से उतारकर जानकारी जुटाई| पुलिस को कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली। जो मृतक की बताई जा रही है। दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया। मृतक वीरेंद्र दो बच्चों का पिता है। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के परिजन काफी परेशान थे।  


यह भी पढ़ें:अमेठी में कमरे से 'मिलीं' तीन लाशें : दो मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर फांसी पर झूल गई महिला 


जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय वीरेंद्र सिडकी के एक इंटर कॉलेज में टीचर था। उसी स्कूल में 11वीं क्लास में 17 साल की स्टूडेंट से उसका अफेयर हो गया। 3 सितंबर की रात को दोनों एक साथ लापता हो गए। लड़की के पिता ने टीचर वीरेंद्र के खिलाफ थाना नागल में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मगर, वो नहीं मिले।


यह भी पढ़ें:प्रेमिका की बेवफाई सह न सका युवक, बातचीत करने के लिए होटल बुलाया और गला दबाकर ले ली जान 


मंगलवार रात मोहंड से शाकुंभरी देवी जाने वाले रास्‍ते पर स्थित जंगल में एक पेड़ पर दो शव लटके हुए मिले हैं|  दोनों शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही अन्य सामान। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस सभी पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही है।


यह भी पढ़ेंसंतकबीरनगर में पेड़ पर झूलते 'मिले' प्रेमी-प्रेमिका 


सहारनपुर के SSP डॉ विपिन टाडा ने बताया,''कल रात (सोमवार) जंगल में एक युवक और युवती का शव मिला था। दोनों शव सड़ गए थे जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवती के परिजनों ने शव की पहचान की है। युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज़ हुआ था जिसमें युवक नामजद था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है, कार्रवाई जारी है|


यह भी पढ़ें:'समाजवादी और सच, नदी के दो किनारे: अखिलेश पर योगी का तंज 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।