मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सहारनपुर में खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना खिलाने का मामला: खेल अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

सहारनपुर: Kabaddi players served food in toilet: उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में जिला खेल अधिकारी को डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शौचालय में कबड्डी खिलाड़ियों को भोजन परोसने की खबरें आ…

सहारनपुर में खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना खिलाने का मामला: खेल अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश
सहारनपुर में खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना खिलाने का मामला: खेल अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर: Kabaddi players served food in toilet: उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में जिला खेल अधिकारी को डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शौचालय में कबड्डी खिलाड़ियों को भोजन परोसने की खबरें आने के बाद निलंबित कर दिया है।कबड्‌डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में बनवाने व रखवाने का वीडियो सामने आया था| वीडियो में दिख रहा है कि टॉयलेट में चावल और पूड़ियां रखी हैं। टॉयलेट में ही पूड़ी का आटा गूंथा गया और तेल की कड़ाही भी यहीं रखी हुई दिख रही है। एक पेपर बिछाकर इस पर पूड़ियां रख दी गई। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-17 लड़कियों के कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शौचालय में खाना परोसा गया।


 प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 300 खिलाड़ियो के लिए बनाया गया खाना भी कम पड़ गया था, जिससे बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को भूखा रहना पड़ा| फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद खेल विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है| इस मामले में सहारनपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष को निलंबित कर दिया गया है|


सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में खाना दिए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा,''इसको लेकर शिकायत आई थी। खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया ???ै और जांच के आदेश दे दिए हैं|


खिलाड़ियों को 'Toilet' में परोसा गया खाना VIDEO: खिलाड़ियों को स्टेडियम के शौचालय में कराया गया लंच 


सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों को परोसे जाने वाले भोजन में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसके बाद जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है. सिंह ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दो-तीन दिनों में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।



 सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में खाना दिए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''ये असमर्थ सरकार है। सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है इसकी वजह से खिलाड़ियों और मरीजों को इस तरह का सामना करना पड़ रहा है|



सहारनपुर में खिलाड़ियों को टॉयलेट में लंच: केंद्र ने कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई व कांन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने का दिया आदेश 


मामला सामने आने के बाद केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई और कांन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए| केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश और कांन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा है। पिछले वर्षों में खेलों की सुविधाओं को बढ़ावा दिया है। खेल संस्थानों में खिलाड़ियों को किसी भी 5 सितारा होटल के बराबर आहार मिलता है|


यह भी पढ़ें: नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार 'गिरी': चार मजदूरों की मौत, कई घायल; एक गिरफ्तार 


यह भी पढ़ें:पीलीभीत में गैंगरेप के बाद किशोरी को तेल छिड़ककर जिंदा फूंका: इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।