मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार के समस्तीपुर में रेल ट्रैक गायब: दो किलोमीटर तक रेल पटरी चोरी, दो अधिकारी सस्पेंड

समस्तीपुर: बिहार में पुल, मोबाइल टावर, रेल इंजन के बाद अब रेल पटरी भी चोरी हो गई है| समस्तीपुर रेल मंडल में कथित तौर पर 2 किलोमीटर रेल पटरी की चोरी का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद समस्त…

बिहार के समस्तीपुर में रेल ट्रैक गायब: दो किलोमीटर तक रेल पटरी चोरी, दो अधिकारी सस्पेंड
बिहार के समस्तीपुर में रेल ट्रैक गायब: दो किलोमीटर तक रेल पटरी चोरी, दो अधिकारी सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

समस्तीपुर: बिहार में पुल, मोबाइल टावर, रेल इंजन के बाद अब रेल पटरी भी चोरी हो गई है| समस्तीपुर रेल मंडल में  कथित तौर पर 2 किलोमीटर रेल पटरी की चोरी का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त ने दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसमें रेलवे मंडल के झंझारपु??? आरपीएफ आउटपोस्ट के प्रभारी श्रीनिवास के अलावा मधुबनी के जमादार मुकेश कुमार सिंह शामिल हैं|


मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि लोहट चीनी मिल को लेकर पंडौल स्टेशन से रेलवे लाइन का स्क्रैप गलत तरीके से गायब करने का मामला 24 जनवरी को सामने आया, जिस पर कार्रवाई की गई है| साथ ही इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही| अगर जांच में दोनों पुलिस पदाधिकारी पर मामला सच पाया गया तो दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी|


समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल जानकारी मिली है कि वहां से कोई एमजी की लाइन जा रही थी। कितनी मात्रा में चोरी हुई है, ये जांच के बाद पता चलेगा। 2 अधिकारियों को निलंबित किया है|


समस्तीपुर रेल मंडल के पंडौल स्टेशन से लोहट चीनी मिल के लिए रेलवे लाइन बिछाई गई थी| चीनी मिल लंबे समय से बंद होने के बाद इस लाइन को बंद कर दिया गया| बताया गया है कि रेलवे लाइन का स्क्रैप बिना ऑक्शन किए आरपीएफ की मिली भगत से स्क्रैप कारोबारी के हाथों बेचा जा रहा था|इसमें कुछ माल पकड़ा भी गया, जिसको लेकर दरभंगा आरपीएफ पोस्ट में एफआईआर दर्ज की गई|


आरपीएफ सूत्रों का कहना है कि बेचे जा रहे हैं इस स्क्रैप में दोनों आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी का हाथ था| दोनों पुलिस पदाधिकारी के कारण ही स्क्रैप कारोबारियों के हाथों अवैध तरीके से बेचा जा रहा था| मामला उजागर होने के बाद रेलवे मंडल में हड़कंप मचा हुआ है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।