मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बेटे के शव को लाने के लिए मांगी भीख: समस्तीपुर में शव के बदले अस्पताल ने मांगे 50 हजार, माता-पिता ने भीख मांगकर जुटाया पैसा; जांच के आदेश

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मंगलवार को यहां के सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार रुपए मांगे गए। परिव…

बेटे के शव को लाने के लिए मांगी भीख: समस्तीपुर में शव के बदले अस्पताल ने मांगे 50 हजार, माता-पिता ने भीख मांगकर जुटाया पैसा; जांच के आदेश
बेटे के शव को लाने के लिए मांगी भीख: समस्तीपुर में शव के बदले अस्पताल ने मांगे 50 हजार, माता-पिता ने भीख मांगकर जुटाया पैसा; जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मंगलवार को यहां के सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार रुपए मांगे गए। परिवार के पास पैसे राशि नहीं थी। अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा 50,000 रुपये मांगने के बाद लाचार माता-पिता ने सदर अस्पताल से अपने बेटे के शव को निकालने के लिए भीख मांगी। 



ताजपुर थाना के आहार गांव के महेश ठाकुर का 25 साल का बेटा संजीव ठाकुर 25 मई से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की।। 7 जून को उन्हें जानकारी मिली कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद वो मुसरीघरारी थाना पहुंचे। थाने से जानकारी दी गई कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मां-बाप दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे।



पीड़ित पिता के मुताबिक,'' सदर अस्पताल पहुंचे तो पहले पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारी ने शव दिखाने में आनाकानी की। काफी हाथ पैर जोड़ने के बाद उसने जब शव दिखाया | इसके बदले 50 रुपए ले लिए। पिता ने शव की पहचान अपने बेटे संजीव ठाकुर के रूप में की। जब शव की मांग की तब कर्मचारी ने बेटे का शव उसके मां-बाप को सौंपने के एवज में 50000 रुपयों की डिमांड कर दी| पैसे नहीं देने पर शव देने से इनकार कर दिया। लिहाजा परिजनों को आंचल फैलाकर भीख मांगनी पड़ गई| इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जो वायरल हो गया।



हम गरीब लोग हैं, इतनी रकम....:मृतक के पिता

मृतक के पिता महेश ठाकुर ने बताया कि, कुछ समय पहले मेरा बेटा लापता हो गया था। अब, हमें फोन आया है कि मेरे बेटे का शव समस्तीपुर के सदर अस्पताल में है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने मेरे बेटे के शव को देने के लिए 50,000 रुपये मांगे हैं। हम गरीब लोग हैं, हम इतनी रकम कैसे दे सकते हैं?



मुख्य सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश

समस्तीपुर के अस्पताल से बेटे के शव को लाने के लिए पैसे की भीख मांगने पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा,'हमने मुख्य सिविल सर्जन को विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी|



घटना की गहनता से जांच करेंगे : डीडीसी

समस्तीपुर घटना (सदर अस्पताल के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर माता-पिता से बेटे के शव के बदले 50,000 रुपए की मांग की) पर समस्तीपुर के डीडीसी अखिलेश सिंह ने कहा,''घटना की गहनता से जांच करेंगे और इस घटना में थोड़ी भी सच्चाई होगी तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी|



..सख्त कार्रवाई करेंगे :डीडीसी डॉ एसके चौधरी

इस मामले पर समस्तीपुर सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा,'', इस मामले में हम निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई करेंगे, जिम्मेदार पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा|



..दंपति के आरोप गलत हैं: एडीएम

इस मामले पर एडीएम विनय कुमार राय ने कल कहा था कि,'' मेरे द्वारा की गई प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दंपति के आरोप गलत हैं| अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।